लाइव न्यूज़ :

Delhi liquor Scam: केसीआर की बेटी कविता को ईडी का समन, पूछताछ के लिए 9 मार्च को बुलाया

By आजाद खान | Updated: March 8, 2023 10:10 IST

गिरफ्तार हैदराबादी व्यवसायी को लेकर ईडी का दावा है कि वह सीएम केसीआर की बेटी के. कविता और अन्य से जुड़े कथित शराब कार्टल ‘साउथ ग्रुप’ का प्रतिनिधित्व करता है।

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने तेलंगाना के सीएम केसीआर की बेटी को समन भेजा है।ऐसे में ईडी ने के कविता को समन भेजकर नौ मार्च को पेश होने को कहा है। आपको बता दें कि इससे पहले ईडी ने एक हैदराबादी व्यवसायी को भी गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली:तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी और बीआएस एमएलसी के. कविता को ईडी ने समन भेजा है। ईडी ने समन जारी कर दिल्ली शराब घोटाले के मामले में के कविता को पूछताछ के लिए बुलाया है। आपको बता दें कि के कविता को कल यानी गुरुवार नौ मार्च को ईडी के सामने पेश होने को कहा गया है। 

आपको बता दें कि इससे पहले ईडी ने कविता के करीबी अरुण आर पिल्लई और सीए बुची बाबू को गिरफ्तार भी किया है। यही नहीं सीबीआई ने इससे पहले पिछले साल दिसंबर में कविता से पूछताछ की थी। 

कल होंगी के कविता ईडी के सामने पेश

44 साल की बीआरएस नेता को ईडी ने समन भेजकर पूछताछ के लिए दिल्ली में पेश होने को कहा है। अधिकारियों के अनुसार, के कविता को इसलिए बुलाया जा रहा है कि ताकि ईडी द्वारा पहले से गिरफ्तार हैदराबादी व्यवसायी के सामने उनकी पूछताछ हो सके। 

हालांकि इससे पहले के कविता ने कहा था कि वह संसद के आगामी सत्र में महिला आरक्षण विधेयक को पेश करने की मांग को लेकर 10 मार्च को जंतर-मंतर पर अनशन करने के लिए दिल्ली जायेंगी।  

ईडी ने हैदराबाद के व्यवसायी को किया था गिरफ्तार

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में कथित अनियमितताओं संबंधी धनशोधन जांच के सिलसिले में अरुण रामचंद्रन पिल्लई को गिरफ्तार किया है। ईडी ने पिल्लई की गिरफ्तारी यह दावा करते हुए की कि हैदराबाद के व्यवसायी ने ‘‘साउथ ग्रुप’’ से 100 करोड़ रुपए की रिश्वत दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) को पहुंचाने के वास्ते ‘‘साठगांठ’’ की है। 

के कविता और अन्य का प्रतिनिधित्व करता था गिरफ्तार हैदराबादी व्यवसायी-ईडी का दावा

आपको बता दें कि पिल्लई को ईडी ने सोमवार रात को गिरफ्तार किया था और उसे मंगलवार को यहां की एक अदालत में पेश किया गया है। अदालत ने पिल्लई को 13 मार्च तक संघीय जांच एजेंसी की हिरासत में भेज दिया है। ईडी द्वारा इस मामले में यह 11वीं गिरफ्तारी है। 

व्यवसायी पिल्लई ‘रॉबिन डिस्टिलरीज एलएलपी’ नामक कंपनी में साझेदार बताया जाता है। ईडी ने दावा किया कि वह तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी एवं विधान परिषद सदस्य के. कविता और अन्य से जुड़े कथित शराब कार्टल ‘साउथ ग्रुप’ का प्रतिनिधित्व करता है। 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयके चंद्रशेखर रावतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब