लाइव न्यूज़ :

दिल्ली शराब घोटाला: CBI ने डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को भेजा समन, पूछताछ के लिए कल 11 बजे पेश होने को कहा

By आजाद खान | Updated: October 16, 2022 13:08 IST

आबकारी घोटाला मामले में सीबीआई द्वारा मिले समन पर बोलते हुए मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, "इन्होंने कल 11 बजे मुझे CBI मुख्यालय बुलाया है। मैं जाऊंगा और पूरा सहयोग करूंगा।"

Open in App
ठळक मुद्देआबकारी घोटाला मामले में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को समन भेजा है। पूछताछ के लिए सीबीआई ने उन्हें कल 11 बजे पेश होने को कहा है। इस बात की जानकारी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर दी है।

नई दिल्ली: कथित आबकारी घोटाला मामले में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को कल पूछताछ के लिए बुलाया है। सीबीआई ने उन्हें कल 11 बजे पेश होने के लिए कहा है। इस बात की जानकीर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर दी है। 

आपको बता दें कि इस मामले में सीबीआई द्वारा मनीष सिसोदिया समते कई और के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। इसके तहत कई गिरफ्तारियां भी हुई है। 

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर दी जानकारी 

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा है, "मेरे घर पर 14 घंटे CBI रेड कराई, कुछ नहीं निकला। मेरा बैंक लॉकर तलाशा, उसमें कुछ नहीं निकला। मेरे गांव में इन्हें कुछ नहीं मिला। अब इन्होंने कल 11 बजे मुझे CBI मुख्यालय बुलाया है। मैं जाऊंगा और पूरा सहयोग करूंगा।सत्यमेव जयते।"

कई बड़े शराब कारोबारियों के ठिकानों पर शुक्रवार को हुआ था सर्च ऑपरेशन 

पीटीआई के मुताबिक, ईडी ने शुक्रवार को कई बड़े शराब कारोबारियों के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया है जिसमें कम से कम 25 जगहों पर तलाशी ली गई है। वहीं इस मामले में पिछले महीने शराब बनाने वाली कंपनी 'इंडोस्पिरिट' के प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रू की गिरफ्तारी भी हुई थी। 

सीबीआई ने क्या आरोप लगाया है

धन शोधन के इस मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने एफआईआर दर्ज करवाई है। सीबीआई ने अगस्त में सिसोदिया और 14 अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की थी। 

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के उपराज्यपालय वी. के. सक्सेना ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।

टॅग्स :मनीष सिसोदियाBJPसीबीआईNew DelhiAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए