लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अनलॉक-3 में मिलने वाली इन 2 छूटों पर लगाई रोक, केजरीवाल सरकार ने दी थी खोलने की अनुमति

By सुमित राय | Updated: July 31, 2020 17:51 IST

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अनलॉक 3 में अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा दिए गए दो छूटों पर रोक लगा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अरविंद केजरीवाल सरकार के फैसले पर रोक लगा दी है।आम आदमी पार्टी सरकार ने शनिवार से होटलों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी थी।दिल्ली सरकार ने साप्ताहिक बाजारों के लिए एक सप्ताह के ट्रायल को अनलॉक 3 में मंजूरी दी थी।

कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच देशभर में लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया चल रही है और 1 अगस्त से अनलॉक का तीसरा चरण शुरू हो रहा है। अनलॉक 3 में सरकार ने कई चीजों की छूट दी है, लेकिन इस बीच दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा लॉकडाउन को आसान बनाने के अनलॉक के तीसरे चरण में लिए गए दो फैसलों को खारिज कर दिया।

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी सरकार ने शनिवार से होटलों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी थी और शहर के साप्ताहिक बाजारों के लिए एक सप्ताह के ट्रायल को अनलॉक 3 में मंजूरी दी थी। अब दिल्ली के राज्यपाल अनिल बैजल ने फैसला किया है कि इन आदेशों को लागू नहीं किया जा सकता है।

दिल्ली में कोरोना वायरस के 10705 एक्टिव केस मौजूद हैं

दिल्ली में शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1195 नए पॉजिटिव मामले सामने आए, जबकि इस महामारी से 1206 लोग ठीक हुए और 27 मौतें हुईं। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 लाख 35 हजार 598 हो गई, जिनमें 1 लाख 20 हजार 930 लोग ठीक हो चुके हैं और और 3 हजार 963 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद दिल्ली में कोरोना वायरस के 10 हजार 705 एक्टिव केस मौजूद हैं।

दिल्ली में अब तक 10 लाख से अधिक नमूनो की जांच हुई

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के लिए अब तक 10 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। आंकड़ों के अनुसार इनमें से लगभग आधे नमूनों की जांच पिछले 30 दिनों में की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 10,13,694 परीक्षण किए गए हैं, यानी औसतन प्रति 10 लाख आबादी पर 53,352 नमूनों की जांच की गई है। पिछले महीने हर रोज कोरोना वायरस के 2,000-3000 नए मामले सामने आ रहे थे, जिसे देखते हुए दिल्ली में जांच क्षमता बढ़ा दी गई। आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में 3.82 लाख रैपिड एंटीजन टेस्ट हुए। रोजाना किए जाने वाले रैपिड एंटीजन जांचों की संख्या आरटी-पीसीआर जांचों के दोगुने से अधिक है।

टॅग्स :अनिल बैजलअरविंद केजरीवालकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील