लाइव न्यूज़ :

बापू और शास्त्री जी की जयंती कार्यक्रम में न पहुंचने पर एलजी ने सीएम केजरीवाल को लिखा पत्र, AAP की ओर से आया जवाब

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 3, 2022 18:52 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल भाजपा शासित राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव प्रचार के लिए रविवार को गुजरात में थे। केजरीवाल ने ट्विटर पर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के एलजी वीके सिंह सक्सेना ने सीएम अरविंद केजरीवाल को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राजघाट और विजय घाट पर उनकी अनुपस्थिति के लिए पत्र लिखा।उपराज्यपाल की चिट्ठी का आम आदमी पार्टी ने जवाब दिया है। आप की ओर से कहा गया कि मुख्यमंत्री ने कभी गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के कार्यक्रम में भाग लिया है।

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सिंह सक्सेना ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राजघाट और विजय घाट पर उनकी अनुपस्थिति के लिए पत्र लिखा। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भाजपा शासित राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव प्रचार के लिए रविवार को गुजरात में थे। 

केजरीवाल ने हालांकि महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। बापू की अहिंसक नीतियां, नैतिक आधार और महान विचार ना केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया का सदा मार्गदर्शन करते रहेंगे।" वहीं, केजरीवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि दी।

 

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, "पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनकी सादगी और ईमानदारी के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।" रविवार को राजकोट में एक संवाददाता सम्मेलन में केजरीवाल ने वादा किया था कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो राज्य में हर गाय के पालन-पोषण के लिए 40 रुपये प्रति दिन और राज्य के हर जिले में गैर-दुधारू मवेशियों के लिए एक आश्रय गृह दिया जाएगा। 

फिलहाल, उपराज्यपाल की चिट्ठी का आम आदमी पार्टी ने जवाब दिया है। आप की ओर से कहा गया कि मुख्यमंत्री ने कभी गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के कार्यक्रम में भाग लिया है। इस बार सीएम उस दिन गुजरात दौरे पर थे, जिसकी वजह से वो कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाए। एलजी की चिट्ठी की वजह को समझना जरूरी है। अभी दो दिन पहले अहमदाबाद में सीएम ने पीएम के कार्यक्रम में खाली कुर्सियों के खिलाफ गुजरात के आदिवासी इलाके में एक बहुत बड़ी रैली को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री जल रहे हैं। एलजी ने ये पत्र पीएम के निर्देश पर लिखा है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालविनय कुमार सक्सेनागुजरातAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी