लाइव न्यूज़ :

दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने अतिक्रमण के खिलाफ DDA के तोड़फोड़ अभियान को रोकने दिया निर्देश

By रुस्तम राणा | Updated: February 14, 2023 21:02 IST

उपराज्यपाल कार्यालय के एक बयान के मुताबिक दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने डीडीए को अगले निर्देश तक महरौली और लाडो सराय में चल रहे तोड़फोड़ अभियान को रोकने का निर्देश दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देडीडीए को अगले निर्देश तक महरौली और लोधा सराय में चल रहे तोड़फोड़ अभियान को रोकने का निर्देश दिया राजभवन की ओर से कहा गया कि निवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल से मुलाकात कीअतिक्रमण के खिलाफ डीडीए की तोड़फोड़ अभियान का मंगलवार को पांचवां दिन था

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंगलवार को राजधानी के महरौली समेत अन्य जगहों पर अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे डीडीए के तोड़फोड़ अभियान को रोकने के निर्देश दिए हैं। उपराज्यपाल कार्यालय के एक बयान के मुताबिक दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने डीडीए को अगले निर्देश तक महरौली और लोधा सराय में चल रहे तोड़फोड़ अभियान को रोकने का निर्देश दिया है। 

राजभवन की ओर से कहा गया कि निवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल से मुलाकात की और 2021 में आप सरकार द्वारा किए गए भूमि सीमांकन में "विसंगतियों" का हवाला देते हुए अतिक्रमण रोधी अभियान से राहत मांगी। उपराज्यपाल ने, हालांकि, दोहराया कि वैध ढांचों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, लेकिन "उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में धरोहर स्मारकों के आसपास किसी भी अवैध अतिक्रमण या अनधिकृत कब्जे को तुरंत हटा दिया जाएगा"। 

अधिकारियों ने कहा, ‘‘निवासियों की शिकायतों को विस्तार से सुनने के बाद, उपराज्यपाल ने आश्वासन दिया कि भूमि के किसी भी सही मालिक के साथ कोई अन्याय नहीं किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘निवासियों की शिकायतों पर पूरी तरह से ध्यान दिया जाएगा और यदि किसी अधिकारी की ओर से कोई गलत काम पाया गया, तो दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’ 

अतिक्रमण रोधी अभियान दक्षिण दिल्ली में प्रस्तावित जी20 बैठक से एक महीने पहले शुक्रवार को शुरू हुआ था। डीडीए के अनुसार, इस क्षेत्र में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, राज्य पुरातत्व विभाग और दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के संरक्षण में लगभग 55 स्मारक हैं। मंगलवार को अभियान का पांचवां दिन था। 

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने सोमवार को आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार द्वारा सीमांकन आदेश रद्द करने के बावजूद दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और उपराज्यपाल वी के सक्सेना महरौली में लोगों के घरों पर बुलडोजर चला रहे हैं। 

(इनपुट एजेंसी के साथ)

टॅग्स :दिल्लीDDA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप