लाइव न्यूज़ :

LG कार्यालय का केजरीवाल सरकार को जवाब- राष्ट्रपति की मंजूरी लेने से पहले बजट पेश करने की तारीख तय करना आप की दुर्भावना दिखाता है

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 21, 2023 18:38 IST

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के कार्यालय ने मंगलवार को सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली सरकार के बजट को रोकने के आरोपों का जवाब दिया।

Open in App
ठळक मुद्देLG कार्यालाय ने कहा कि राष्ट्रपति की मंजूरी लेने से पहले बजट पेश करने की तारीख तय करना आप की दुर्भावना दिखाता हैउपराज्यपाल कार्यालय ने दिल्ली सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया जाएगा

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के कार्यालय ने मंगलवार को सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली सरकार के बजट को रोकने के आरोपों का जवाब दिया। उपराज्यपाल के कार्यालय ने कहा कि इसे अवरूद्ध नहीं किया गया था और केजरीवाल सरकार द्वारा राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त करने से पहले अपनी प्रस्तुति की तारीख तय करने का कदम गलत है और सरकार की दुर्भावना को प्रदर्शित करता है।

उपराज्यपाल कार्यालय ने कहा कि चूंकि दिल्ली राज्य नहीं केंद्र शासित प्रदेश है, इसलिए पिछले 28 साल से भारत के राष्ट्रपति की पूर्वानुमति का सिलसिला चल रहा है। इससे पहले दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि पूरी दुनिया में ऐसा पहली बार हो रहा है कि केंद्र सरकार ने किसी राज्य का बजट रोका है। 

आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली एलजी कार्यालय ने कहा, "अरविंद केजरीवाल, उनके मंत्री और आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता और मीडिया को गुमराह करने और आप सरकार की विफलताओं से उनका ध्यान भटकाने के एकमात्र उद्देश्य से जानबूझ कर झूठी बयानबाजी कर रहे हैं। वह कहते रहे हैं कि केंद्र ने राज्य के बजट को अवरुद्ध कर दिया है। यह साफ तौर पर गलत है। दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है न कि एक राज्य और इसलिए यह पूरी तरह से भारत सरकार का एक हिस्सा और आंशिक है। इसके अलावा, बजट अवरुद्ध नहीं किया गया है।"

यह कहते हुए कि दिल्ली के बजट पर राष्ट्रपति की सहमति का प्रावधान संविधान में प्रदान किया गया है, बयान में कहा गया कि प्रस्तुति की तारीख को पहले से तय करने का सरकार का कदम उसके दुर्भावना को दर्शाता है। बयान में कहा गया, "संविधान प्रदान करता है कि विधानसभा में दिल्ली के बजट को रखने से पहले भारत के राष्ट्रपति की पूर्व सहमति और अनुमोदन की जरूरत होती है और यह पिछले 28 वर्षों से लगातार चल रहा है। बजट के लिए राष्ट्रपति की मंजूरी लेने से पहले बजट पेश करने की तारीख तय करना अपने आप में गलत है और आप सरकार की दुर्भावना को दर्शाता है।"

बयान में कहा गया, "मुख्यमंत्री इस बात से अवगत थे कि एलजी ने वित्तीय विवरण को मंजूरी दे दी है और 09 मार्च, 2023 से कुछ अवलोकन किए हैं, जब एलजी सचिवालय ने उन्हें फाइल भेजी थी। हालांकि, एलजी द्वारा उठाई गई किसी भी चिंता का इस तरह या दूसरे तरीके से समाधान नहीं किया गया।" उपराज्यपाल कार्यालय ने दिल्ली सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया जाएगा।

दिल्ली एलजी कार्यालय ने आगे कहा, "उन्होंने फिर एक मीडिया प्लेटफॉर्म से लोगों को गुमराह किया जब उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जाएगा। ज्ञात हो कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 31.03.2023 को समाप्त हो रहा है और प्रत्येक कर्मचारी को उसका वेतन मिलेगा भले ही बजट पास हो या न हो।"

टॅग्स :विनय कुमार सक्सेनाअरविंद केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी