लाइव न्यूज़ :

AAP से वसूले जाएंगे 97 करोड़, LG ने मुख्य सचिव को राजनीतिक विज्ञापनों के लिए इस्तेमाल की गई राशि को लेकर दिया आदेश

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 20, 2022 12:10 IST

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव से दिल्ली सरकार के फंड के नाम पर खर्च की गई राशि को आम आदमी पार्टी (आप) से वसूलने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव को सरकारी विज्ञापनों के रूप में प्रकाशित राजनीतिक विज्ञापनों के लिए आप से 97 करोड़ रुपये वसूलने का निर्देश दिया है।इस महीने की शुरुआत में आप ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में भाजपा के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया था।आप 2015 से दिल्ली विधानसभा में सत्ता पर काबिज है।

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मुख्य सचिव को सरकारी विज्ञापनों के रूप में प्रकाशित राजनीतिक विज्ञापनों के लिए आम आदमी पार्टी (आप) से 97 करोड़ रुपये वसूलने का निर्देश दिया है। एलजी के निर्देश 2015 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश, 2016 के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश और 2016 के सीसीआरजीए के आदेश के मद्देनजर आए हैं, जिसका आप सरकार द्वारा उल्लंघन किया जा रहा है।

इस महीने की शुरुआत में आप ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में भाजपा के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया था। बता दें कि आप 2015 से दिल्ली विधानसभा में सत्ता पर काबिज है। मालूम हो, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (वीके सक्सेना) पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाती रही है, जिसे केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किया जाता है। 

बता दें कि दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना और आम आदमी पार्टी के बीच लगातार तनातनी की खबरें सामने आती रही हैं। दिल्ली के एलजी और मौजूदा आप सरकार के बीच लड़ाई कोई नई नहीं है। ये पूर्व एलजी अनिल बैजल के समय से चली आ रही है। दोनों एक-दूसरे पर विधानमंडल के कामकाज में बाधा डालने का आरोप लगाते रहते हैं। 

टॅग्स :विनय कुमार सक्सेनाAam Aadmi Partyआम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण