लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में जारी रहेगा वीकेंड कर्फ्यू, LG अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार के प्रस्ताव को नहीं दी मंजूरी, प्राइवेट दफ्तरों को लेकर कही ये बड़ी बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 21, 2022 14:49 IST

उपराज्यपाल अनिल बैजल दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू हटाने के पक्ष में नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने प्राइवेट दफ्तरों में 50 फीसदी उपस्थिति पर सहमति दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल की अनुमति के लिए प्रस्ताव भेजा थादिल्ली में कोविड-19 के मामलों की घटती संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल से की थी सिफारिशउपराज्यपाल वीकेंड कर्फ्यू हटाने के पक्ष में नहीं हैं

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों की घटती संख्या को देखते हुए दिल्ली सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू हटाने, दुकानों को खोलने के लिए ऑड-ईवन को खत्म करने और प्राइवेट दफ्तरों को 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खोलने का प्रस्ताव मंजूरी के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल के पास भेजा था। हालांकि, उपराज्यपाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उपराज्यपाल अनिल बैजल ने प्राइवेट दफ्तरों में 50 प्रतिशत उपस्थिति पर सहमति दे दी है, लेकिन उन्होंने साथ में ये भी सुझाव दिया है कि वीकेंड कर्फ्यू और दुकानों को खोलने के लिए ऑड-ईवन जैसा चल रहा है उसे फिलहाल के लिए वैसे ही चलने दिया जाए। यही नहीं, बैजल की ओर से यह भी कहा गया है कि जब तक कोविड की स्थिति में और सुधार नहीं हो जाएगा तब तक यह ऐसे ही चलेगा।

बता दें कि दिल्ली में कोविड-19 के मामलों की घटती संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ निर्णय लिए थे। ऐसे में दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल को वीकेंड कर्फ्यू हटाने के साथ दुकानों को खोलने के लिए लागू ऑड-ईवन सिस्टम हटाने की सिफारिश भी की थी। यही नहीं, उपराज्यपाल को भेजे गए प्रस्ताव में प्राइवेट दफ्तरों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलाने की बात कही गई थी। 

वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन शुक्रवार को बताया कि कल दिल्ली में 12,306 कोविड के पॉजिटिव मामले आए थे। पॉजिटिविटी दर 21.48% थी और 43 लोगों की मृत्यु हुई थी। मामले घट रहे हैं और पॉजिटिविटी भी घट रही है। उम्मीद है आज कोविड मामले 10,500 के आसपास रहेंगे। दिल्ली में कोविड का पीक जा चुका है। उन्होंने ये भी बताया कि गुरुवार को कोविड टेस्टों की कीमतों को कम कर दिया गया। 

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि अब निजी अस्पतालों में RT-PCR की कीमत को 500 रुपए से कम कर 300 रुपए कर दिया है। घर से सैंपल ले जाने की कीमत 700 रुपए थी उसे 500 रुपए कर दिया है। रैपिड एंटीजन टेस्ट को 300 रुपए से कम कर 100 रुपए कर दिया है। 

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाअनिल बैजलअरविंद केजरीवालकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?