लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : 18-45 आयुवर्ग के लोगों का कोविड-19 टीकाकरण सोमवार से

By भाषा | Updated: May 2, 2021 20:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मई कोविड-19 टीकाकरण का तीसरा और सबसे विस्तृत चरण सोमवार से शुरू होगा जिसमें 18 से 45 साल आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाया जाएगा।

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इस श्रेणी में करीब 90 लाख लोग टीका लगवाने के लिए पात्र होंगे। टीकाकरण के लिए 77 स्कूलों में पांच-पांच टीकाकरण बूथ बनाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि लोगों को बड़ी संख्या में टीका लग सके इसके लिए स्कूलों में केन्द्र बनाए जा रहे हैं।

फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी में करीब 500 केन्द्रों पर 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि 18 से 45 साल आयुवर्ग के लोगों को टीका लगवाने के लिए पहले से पंजीकरण कराना होगा, वह सीधे केन्द्र पर जाकर टीका नहीं लगवा सकते हैं।

तीन बड़े निजी अस्पतालों... अपोलो, फोर्टिस और मैक्स... ने 18 से 45 साल आयुवर्ग के लोगों के लिए शनिवार से टीकाकरण शुरू कर दिया है।

दिल्ली सरकार ने उत्पादकों से टीके की 1.34 करोड़ खुराक खरीदी है जो अगले तीन महीने में उसे मिलेंगी। इनमें से 67 लाख खुराक पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से खरीदी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो