लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर किशोर ने की अपने दोस्त की हत्या

By भाषा | Updated: August 12, 2021 16:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में परिवार के सदस्यों के खिलाफ कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने पर अपने नाबालिग दोस्त की गला घोंटकर हत्या करने वाले एक 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित एक अगस्त से ही अपने घर से लापता था और उसकी मां ने तीन अगस्त को पुलिस में इसकी शिकायत की थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के दोस्तों से पूछताछ की गयी, लेकिन उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चला। गीता कॉलोनी इलाके के एक नाले के पास से आठ अगस्त को पीड़ित का शव बेहद सड़ी-गली अवस्था में मिला था। पीड़ित की मां ने जूतों और कपड़ों के जरिए अपने बेटे के शव को पहचान लिया। जांच में पता चला कि उसकी हत्या गला घोंटकर की गयी थी।

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) आर सत्यसुंदरम ने कहा, 'सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच के दौरान हमने देखा कि पीड़ित एक अगस्त की सुबह करीब 10.15 बजे दो लोगों के साथ पुश्ता रोड की ओर जा रहा था।’’

पूछताछ करने पर इन दो में से एक ने खुलासा किया कि दोनों नशे की हालत में थे, तभी पीड़ित ने आरोपी के परिवार के खिलाफ कथित रूप से अभद्र टिप्पणी की जिसके बाद उनके बीच झगड़ा हो गया। आरोपी ने क्रोध में आकर बेल्ट से पीड़ित का गला घोंटकर हत्या कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर