लाइव न्यूज़ :

कविताः दिल्ली चिड़ियाघर एवं प्रकृति एक अनूठा सम्मिलन, एक बार जरूर पढ़ें, दिल खुश हो...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2025 18:17 IST

दिल्ली के चिड़ियाघर में प्रयोगशाला सहायक के पद पर कार्य करने का अवसर मिला, जहां  पर कार्य के दौरान प्रकृति व जीव-जंतुओं का सानिध्य प्राप्त हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देरचनाओं में आम आदमी तथा प्रकृति की झलक दिखती है।आयोजन में कविता पाठ तक ही सीमित रह गया।

नई दिल्लीः  राकेश कुमार शर्मा जी का जन्म एक जनवरी 1963 को दिल्ली में एक साधारण परिवार में हुआ। पढ़ाई में बचपन से बहुत रुचि थी। प्राणिविज्ञान विषय में स्नातक, राकेश कुमार शर्मा जी को दिल्ली के चिड़ियाघर में प्रयोगशाला सहायक के पद पर कार्य करने का अवसर मिला, जहां  पर कार्य के दौरान प्रकृति व जीव-जंतुओं का सानिध्य प्राप्त हुआ। पढ़ने-लिखने का शौक व प्रकृति तथा जीव-जंतुओं का अनुभव कविता की और ले गया, परंतु सही मार्गदर्शन व उचित अवसर न मिलने के कारण यह शौक लोगों तक नहीं पहुंच सका, सिर्फ चिड़ियाघर में होने वाले हिन्दी पखवाड़ा आयोजन में कविता पाठ तक ही सीमित रह गया। अपने भावों को इसी प्रकार व्यक्त करने की कोशिश रहती है। इनकी रचनाओं में आम आदमी तथा प्रकृति की झलक दिखती है।

दिल्ली चिड़ियाघर एवं प्रकृति एक अनूठा सम्मिलन  

इंद्रधनुषी छटा का अदभुत आनंद ,लिया जीवन में पहली बार ,प्रक्रति के विभिन्न रूपों से ,हुआ साक्षात्कार पहली बार  I

किया पदार्पण चिड़ियाघर में ,जीवन में हमने पहली बार ,भिन्न भिन्न प्रकार पौधों के देखे,उससे भी उत्तम जीबो का संसार  I

दिल्ली के दिल में बसता ,चिड़ियाघर का  अजब संसार ,चलो गाड़ी से या फिर पैदल,आनंद दोनों का है अपरम्पार,छटा देखी चिड़ियाघर की,जीवन में हमने पहली बार  I

भांति भांति के वन्य जीव हे इसमें, स्वछन्द कलरव करते देखो, तालावो में विचरते पक्षी इसमें, आकाश में उड़ते विचरण इनका, देखा हमने पहली वार Iकहीं गर्जना शेरो की, और कहीं हाथी की चिंघार,कही चहचहाहट पक्षियों की ,तो कही हे मूक आभार ,ऐसा सुंदर रूप प्रकृति का ,जीवन में देखा पहली बार I

देश विदेश के दर्शक इसमें, नहीं उम्र का कोई विचार, प्रफुल्लित होते चेहरे सबके, हमने देखे यहाँ पहली बार I

कभी कल्पना की थी मन में जंतु होंगे कैदी इसमें पर, असली जंगल जैसे परिवेश में, इनको देखा पहली बार I

मात्र कल्पना छीर्ण हो गई, जब यह संगम वन जीवों का, जीवन में देखा पहली बार, सच में यदि प्रकृति को चाहो ,यह चिड़ियाघर देखो बारम्बार I

रोचक, मनोरंजक,ज्ञानवर्धक ,सबका उत्तम मिश्रण हे यह,नहीं प्रदुषर्ण कैसा भी ,न कोई कोलाहल,ऐसा सुंदर उपयोग प्रकृति का ,जीवन में हमने देखा पहली बार, सच में यदि प्रकृति को चाहो ,यह चिड़ियाघर देखो बारम्बार Iसच में यदि प्रकृति को चाहो ,यह चिड़ियाघर देखो बारम्बार I.........रचयिता :राकेश कुमार शर्मा 

टॅग्स :चिड़ियाघरदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना