लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: जनकपुरी गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, 6 की हालत गंभीर, 50 लड़कियों को किया गया रेस्क्यू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2019 13:06 IST

आग दिल्ली के जनकपुरी कावेरी गर्ल्स हॉस्टल में बेसमेंट में इलेक्ट्रिक पैनल में सुबह करीब 3 बजे लगी। जान बचाने के लिए कुछ लड़कियां हॉस्टल के पहली मंजिल से छलांग लगाकर कूद गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले दिनों गुजरात के सूरत में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से 20 छात्राओं की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। जिसके बाद दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया।

दिल्ली के जनकपुरी कावेरी गर्ल्स हॉस्टल में 29 मई की सुबह अचानक आग लग गई। घटना में फिलहाल छह लोगों के घायल होने की सूचना है, वहीं 50 लड़कियों को रेस्क्यू कर लिया गया है। छह घायल लड़कियां धुंए की वजह से बेहोश हो गई थी। जान बचाने के लिए हॉस्टल की बाकी लड़कियां पहली मंजिल से छलांग लगाकर कूद गई थीं। 

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, आग हॉस्टल के बेसमेंट के इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी। घायल लड़कियों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। हालांकि छह घायल लड़कियों में से दो को फर्स्ट एड के बाद डिस्चार्ज  कर दिया गया है। दक्षिणी दिल्‍ली के जनकपुरी के इस हॉस्टल के बेसमेंट में इलेक्ट्रिक पैनल में सुबह करीब 3 बजे आग लगी। 

स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। जिसके बाद दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया था।  

बता दें कि पिछले दिनों गुजरात के सूरत में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से 20 छात्राओं की मौत हो गई थी। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब