लाइव न्यूज़ :

एम्स का सर्वर ठीक ही हुआ कि जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हुआ हैक, कुछ देर बाद हुआ रिकवर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2022 15:01 IST

हफ्तेभर से दिल्ली स्थित एम्स का सर्वर डाउन चल रहा था। बुधवार को रिकवर हुआ। एम्स के सर्वर पर साइबर अटैक हुआ था जिसकी जांच में कई एजेंसियां जुटी हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल सुबह हैक हो गया था। हालांकि कुछ घंटों में ही रिकवर हो गया। गौरतलब है कि इससे पहले एम्स पर साइबर अटैक हुआ था।

नई दिल्लीःदिल्लीएम्स का सर्वर अभी रिकवर ही हुआ था कि गुरुवार सुबह केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय (Jal Shakti Ministry) का ट्विटर हैंडल हैक होने की सूचना आई। रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल सुबह हैक हो गया था। हालांकि कुछ घंटों में ही रिकवर हो गया। जल शक्ति मंत्रालय के अकाउंट से सुबह 5:38 बजे सबसे पहले क्रिप्टो वॉलेट सुई वॉलेट को बढ़ावा देने वाला एक ट्वीट पोस्ट किया गया था।  गौरतलब है कि हफ्तेभर से दिल्ली स्थित एम्स का सर्वर डाउन चल रहा था। बुधवार को रिकवर हुआ। एम्स के सर्वर पर साइबर अटैक हुआ था जिसकी जांच में कई एजेंसियां जुटी हुई हैं। हैकर्स ने संस्थान से क्रिप्टोकरेंसी में 200 करोड़ रुपये की मांग की थी। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार किया था। सर्वर डाउन होने की वजह से अस्पताल के कर्मचारियों सहित मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पेन और कागज की मदद से दैनिक काम संचालित किए गए।

 एम्स ने 29 नवंबर को बयान जारी कर बताया था कि डेटा सर्वर पर बहाल कर दिया गया है। दिल्ली एम्स का सर्वर 23 नवंबर की सुबह 7 बजे से डाउन हुआ था। 24 घंटे बाद भी सर्वर ठीक नहीं होने बाद एम्स प्रशासन ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया था। एम्स की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।

मामले को बाद में दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटजिक ऑपरेशन (IFSO) यूनिट को सौंप दिया गया था। दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट ने 25 नवंबर को इस संबंध में मामला दर्ज किया था। इंडिया कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-आईएन) दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय इस मामले की जांच में जुटा था।

टॅग्स :एम्सदिल्लीट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील