लाइव न्यूज़ :

दिल्ली जल बोर्ड अध्यक्ष ने अधिकारियों से मजबूत शिकायत समाधान तंत्र स्थापित करने को कहा

By भाषा | Updated: August 23, 2021 19:48 IST

Open in App

दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने सोमवार को अधिकारियों से कहा कि वे जल आपूर्ति संबंधी सभी शिकायतों के 48 घंटे में समाधान के लिए एक मजबूत तंत्र विकसित करें। उन्होंने उनसे शिकायतों पर डाटा एकत्र करने के लिए भी कहा ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसी विशेष क्षेत्र में किस प्रकार के मुद्दे हैं।एक बयान में जैन के हवाले से कहा गया है, ''लोगों को स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए डीजेबी को अथक प्रयास करने चाहिए। शिकायतों के प्रति उत्तरदायी और सतर्क रहना हमारी प्रमुख जिम्मेदारी है। एक मजबूत शिकायत समाधान तंत्र स्थापित कर किसी भी शिकायत को 48 घंटों के भीतर हल किया जाना चाहिए।''बयान में कहा गया है कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि 48 घंटे के बाद कोई भी शिकायत लंबित न रहे। अधिक समय लेने वाली शिकायतों को तुरंत चिह्नित किया जाना चाहिए ताकि जल्द से जल्द समाधान किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबोझ से राहत की ओर: IFC पर बड़ी राहत, 25% भुगतान पर NOC?, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह का बड़ा फैसला

भारतदिल्लीवाले ध्यान दें! आज इन इलाकों में वॉटर सप्लाई बंद, 2 दिनों तक नहीं आएगा पानी; चेक करें लिस्ट

कारोबारदिल्ली जल बोर्डः 15 अगस्त तक उठाएं पानी के बिल पर अधिशुल्क माफी योजना का लाभ?, प्रवेश वर्मा बोले-अब तक 3.30 लाख उपभोक्ता को फायदा

भारतदिल्ली सीसीटीवी परियोजनाः ₹571 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोप में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन पर केस दर्ज?, एसीबी ने कसा शिकंजा

भारतAAP leader Satyendar Jain: हार के बाद झटके पर झटका?, फिर से मुसीबत में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति से मांगी मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos