लाइव न्यूज़ :

जहांगीरपुरी दंगा: बुलडोजर अभियान के खिलाफ हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई, एएसजी से कहा- तैयारी से आएं, कोई समय नहीं देंगे

By विशाल कुमार | Updated: April 20, 2022 11:53 IST

दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है। एडीएमसी द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण रोधी अभियान के खिलाफ वकील शाहरुख आलम और अजीत पुजारी ने याचिका दायर करने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है।अतिक्रमण रोधी अभियान शुरू होने के बाद मामले को सुप्रीम कोर्ट में भी उठाया गया था।सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर यथास्थिति बरकरार रखने का आदेश दिया है।

नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) द्वारा दंगा प्रभावित जहांगीरपुरी में अतिक्रमण रोधी अभियान चलाए जाने के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनवाई करेगा।

लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है। एडीएमसी द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण रोधी अभियान के खिलाफ वकील शाहरुख आलम और अजीत पुजारी ने याचिका दायर करने वाले हैं।

कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विपिन सांघी ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा से कहा कि हम आज सूचीबद्ध करने का आदेश देते हैं। तब तक शर्मा आज पूरे निर्देश के साथ तैयार रहेंगे। हम कोई समय नहीं देंगे।

बता दें कि, आज सुबह 9 बजे अतिक्रमण रोधी अभियान शुरू होने के तत्काल बाद इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में भी उठाया गया जिसके बाद कोर्ट ने मामले पर यथास्थिति बरकरार रखने का आदेश दिया। सीजेआई ने मामले को कल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने के लिए कहा है।

वहीं, हाईकोर्ट के समक्ष आलम ने अतिक्रमण रोधी अभियान पर मामले की सुनवाई होने के समय दोपहर 2 बजे तक रोक लगाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू हो गई है। हिंसा के कारण कुछ निवासी इलाके में भी नहीं हैं। अन्य हिरासत में हैं। नोटिसों को देखिए। न तो किसी धारा का उल्लेख है और न ही यह उल्लेख है कि कौन से घरों को ध्वस्त किया जाएगा। कृपया हमें 2 बजे तक सुरक्षा दीजिए। हम आज दाखिल करेंगे।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट में मामले का उल्लेख होने का हवाला देते हुए एएसजी शर्मा ने मामले का उल्लेख करने का विरोध किया।

टॅग्स :जहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसादिल्ली हाईकोर्टNorth Delhi Municipal Corporationसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?