लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के जहांगीरपुरी में अब चलेगा बुलडोजर! एमसीडी ने चिट्ठी लिख मांगे पुलिस के 400 जवान

By विनीत कुमार | Updated: April 20, 2022 07:31 IST

दिल्ली के जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाने के अभियान के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने पुलिस के 400 जवानों की मांग की है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने भी नगर निगम को चिट्ठी लिखकर जहांगीरपुरी में उपद्रवियों द्वारा अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग की थी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरी दिल्ली नगर निगम ने जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए 400 पुलिस जवानों की मांग की।उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सिविल लाइंस जोन के सहायक आयुक्त ने लिखी चिट्ठी।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भी एमसीडी से जहांगीरपुरी में उपद्रवियों द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मंगलवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर राजा इकबाल सिंह को पत्र लिखकर जहांगीरपुरी में हिंसा के आरोपी और गिरफ्तार किए गए लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण और निर्माण की पहचान करने और उन्हें ध्वस्त करने की गुजारिश की। यह चिट्ठी उस समय लिखी गई जब उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर से भी एक सीनियर अधिकारी ने पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) को पत्र लिखकर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के विशेष संयुक्त कार्यक्रम के लिए मदद मांगी है।

अतिक्रमण हटाने के अभियान के लिए 400 जवानों की मांग

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सिविल लाइंस जोन के सहायक आयुक्त ने चिट्ठी में 19, 20 और 21 अप्रैल को अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान 'कानून व्यवस्था बनाए रखने' के लिए 400 पुलिस कर्मियों की मांग की है। अधिकारी ने उत्तर-पश्चिम के डीसीपी को पत्र लिखकर कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में पीडब्ल्यूडी, स्थानीय निकाय, पुलिस और उत्तर निगम के कई विभाग शामिल होंगे।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार डीसीपी (उत्तर-पश्चिम) उषा रंगनानी की ओर से इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं आई है।

वहीं, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के प्रवक्ता विवेक प्रकाश ने कहा कि वह इस तरह के घटनाक्रम से अनजान हैं और जोनल डिप्टी कमिश्नर से इसकी पुष्टि करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, 'मैंने अभी तक ऐसा पत्र नहीं देखा है।' एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि मंगलवार को अतिक्रमण हटाने संबंधी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

आदेश गुप्ता ने एमसीडी से कार्रवाई की मांग की

दूसरी ओर भाजपा नेता आदेश गुप्ता ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम को लिखे चिट्ठी में कहा, 'इन दंगाइयों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण और निर्माणों की पहचान की जाए और इन अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाए जाएं।' आदेश गुप्ता ने ये भी दावा किया कि उपद्रवियों की ओर से स्थानीय विधायक और निगम पार्षद के संरक्षण में अवैध निर्माण और अतिक्रमण किया हुआ है।

टॅग्स :जहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसादिल्ली समाचारभारतीय जनता पार्टीAdesh Gupta
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNavratri Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगा पहरा, 19 से 27 मार्च तक दिल्ली में लागू रहेंगे ये रूट बदलाव

भारतDelhi Traffic Alert: दिल्ली में आज किसान पंचायत आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रूट डायवर्जन

भारतDelhi: आग की लपटें और लोगों की बचाने की कोशिश..., पालम में इमारत अग्निकांड में 7 लोग झुलसे, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील