लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : अधिक भीड़ होने के चलते द्वारका में श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया इस्कॉन मंदिर

By भाषा | Updated: August 31, 2021 00:55 IST

Open in App

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के द्वारका स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर सोमवार को लोगों की भारी भीड़ उमड़ने के कारण पुलिस और प्रशासन को मजबूरन मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए को बंद करना पड़ा। स्थानीय एसडीएम से इस मामले को लेकर टिप्पणी के लिए सम्पर्क नहीं हो सका। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के आदेश के बाद जून के मध्य में दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से मंदिरों को खोलने की प्रक्रिया शुरू की गयी थी, लेकिन श्रद्धालुओं को प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गयी थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "द्वारका के इस्कॉन मंदिर में शाम की पूजा के बाद भक्तों की भीड़ लग गई, जिसके कारण मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया। हालांकि, पुजारियों को जन्माष्टमी के विशेष कार्यक्रमों को बिना आगंतुकों के जारी रखने की अनुमति दी गई थी।" इससे पहले दिन में, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना करने के लिए ग्रेटर कैलाश में इस्कॉन मंदिर पहुंचे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतभाजपा बकासुरों की पार्टी?, संजय राउत बोले-राजनीति में एक ही शब्द है निर्लज्ज?, वीडियो

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?