लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अगले दो-तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की संभावना: आईएमडी

By भाषा | Updated: February 3, 2021 12:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी दिल्ली में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अगले दो से तीन दिनों तक इसके सामान्य रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अब पूर्वी हवाएं बह रही हैं जो बर्फीले पहाड़ों से मैदानी इलाकों में बहनेवाली पश्चिमी हवाओं जैसी सर्द नहीं हैं।

विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं इस बेमौसम बारिश के दौरान गरज के साथ ओले भी पड़ सकते हैं।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि सामान्य तापमान से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए