लाइव न्यूज़ :

IFS Officer Delhi: चाणक्यपुरी इलाके में IFS जितेंद्र रावत ने बिल्डिंग से कूदकर किया सुसाइड, वजह

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 7, 2025 13:05 IST

IFS Officer Delhi: भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में एक इमारत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी की पहचान जितेन्द्र रावत के रूप में हुई है। उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच थी। घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

IFS Officer Delhi: शुक्रवार को दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में एक भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी ने एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। दिल्ली पुलिस ने मौत की पुष्टि की और कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं है। अधिकारी की पहचान जितेन्द्र रावत के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच थी। घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मौत की पुष्टि की और कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं है। अधिकारी वर्तमान में घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जितेंद्र रावत (उम्र 35-40 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में एक आईएफएस अधिकारी के निधन के बाद एक बयान जारी किया। कहा कि विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी का 07 मार्च, 2025 की सुबह नई दिल्ली में निधन हो गया। मंत्रालय परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है और दिल्ली पुलिस के संपर्क में है। मंत्रालय दुख और कठिनाई की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है। शोक की इस घड़ी में परिवार की निजता का सम्मान करने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आगे की जानकारी जारी नहीं की जा रही है।

टॅग्स :दिल्लीPoliceदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत