लाइव न्यूज़ :

किसी के नाम से या माता-पिता की संतान के रूप में पहचाना जाना व्यक्ति की पहचान का मूल आधार, दिल्ली उच्च न्यायालय ने 10-12वीं सीबीएसई की अंकतालिका पर कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 15, 2024 16:51 IST

अदालत ने कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के प्रमाणपत्रों में उल्लिखित नाम वास्तव में याचिकाकर्ता के पिता का नहीं था और उसने पंजीकरण के समय अपने चाचा का नाम अंकित किया था क्योंकि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी थी।

Open in App
ठळक मुद्देयाचिकाकर्ता के पिता के नाम की वर्तनी में कुछ विसंगतियां थीं। ऐसे मामलों में व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए।एक व्यक्ति के रूप में उसकी पहचान का मूल आधार है।

नई दिल्लीः दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि किसी के नाम से या माता-पिता की संतान के रूप में पहचाना जाना किसी भी व्यक्ति की पहचान का मूल आधार है। अदालत की यह टिप्पणी याचिकाकर्ता की 10वीं और 12वीं की सीबीएसई की अंकतालिकाओं में पिता का नाम बदलने के अनुरोध वाली याचिका पर विचार करते हुए आई। अदालत ने कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के प्रमाणपत्रों में उल्लिखित नाम वास्तव में याचिकाकर्ता के पिता का नहीं था और उसने पंजीकरण के समय अपने चाचा का नाम अंकित किया था क्योंकि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी थी।

हालांकि विभिन्न सार्वजनिक दस्तावेजों में याचिकाकर्ता के पिता के नाम की वर्तनी में कुछ विसंगतियां थीं और अदालत ने कहा कि नाम पहचान से जुड़ा होता है और ऐसे मामलों में व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए, न कि पांडित्यपूर्ण रुख अपनाया जाए। न्यायमूर्ति सी हरिशंकर ने हाल के एक आदेश में कहा था, ‘‘न्यायालय को ऐसे मामलों में यथार्थवादी दृष्टिकोण अपनाना होगा।

प्रमुख विचार को ध्यान में रखना होगा कि नाम पहचान से जुड़ा है और किसी के नाम से, साथ ही माता-पिता की बेटी या बेटे के रूप में भी पहचाने जाने का अधिकार एक व्यक्ति के रूप में उसकी पहचान का मूल आधार है।’’ 

टॅग्स :सीबीएसईदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप