लाइव न्यूज़ :

हाई कोर्ट ने आयकर विभाग को लगाई लताड़, फिलहाल ITR भरने के लिए जरूरी नहीं PAN से आधार जोड़ना

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 5, 2018 16:37 IST

दिल्ली हाई कोर्ट में याचिकाकर्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पैन कार्ड से आधार संख्या जोड़ने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है, ऐसे में आयकर विभाग इस तारीख से पहले ही इसके लिए बाध्य कैसे कर सकता है? 

Open in App

दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार (चार अप्रैल) को सीबीडीटी और इनकम टैक्स विभाग से पूछा कि ऑनलाइन इनकम टैक्स भरने के लिए आधार कार्ड से जोड़ना आवश्यक क्यों है? हाई कोर्ट ने पूछा कि जब PAN से आधार नंबर जोड़ने की अंतिम तारीख सरकार ने बढ़ा दी है फिर वो इनकम टैक्स भरने के लिए इसके लिए कैसे बाध्य कर सकती है। हाई कोर्ट के जस्टिस एस रविंद्र भट और एके चावला ने वकीलों मुकुल तलवार और वृंदा ग्रोवर की याचिका पर सुनवाई करते हुए सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (सीबीडीटी) से जवाब तलब किया। दोनों याचिकाकर्ता वकील हैं। हाई कोर्ट ने दोनों याचिकाकर्ताओं को पैन कार्ड से आधार कार्ड जोड़े बिना इनकम टैक्स भरने की इजाजत दी है। हाई कोर्ट ने इनकम टैक्स विभाग को दोनों याचिकाकर्ताओं के इनकम टैक्स रिटर्न स्वीकार करने का भी निर्देश दिया।

हाई कोर्ट ने अपने निर्देश में साफ कहा कि इनकम टैक्स विभाग किसी को आईटी रिटर्न भरने  के लिए आधार संख्या देना जरूरी नहीं बना सकता। हाई कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 14 मई की तारीख दी है। हाई कोर्ट में याचिकाकर्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पैन कार्ड से आधार संख्या जोड़ने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है, ऐसे में आयकर विभाग इस तारीख से पहले ही इसके लिए बाध्य कैसे कर सकता है? 

याचिकाकर्ताओं ने हाई कोर्ट से कहा कि सीबीडीटी 27 मार्च को पैन  कार्ड से आधार संख्या जोड़ने की तारीख 30 जून बढ़ा दी थी। हाई कोर्ट में इनकम टैक्स के वकील ने कहा कि इस बारे में कोई स्पष्ट नियम नहीं है कि आधार संख्या पैन कार्ड से जोड़े बगैर इनकम टैक्स रिटर्न भरा जा सकता है या नहीं। 

टॅग्स :आधार कार्डहाई कोर्टआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष