लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हाई कोर्ट ने डिजायनर को फेसमास्क पर डीपीएस का लोगो और ट्रेडमार्क इस्तेमाल करने से रोका

By भाषा | Updated: July 18, 2020 14:41 IST

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक फैशन डिजायनर को फेसमास्क बनाने में दिल्ली पब्लिक स्कूल के ट्रेडमार्क और लोगो का इस्तेमाल करने से रोक लगा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली उच्च न्यायालय ने एक फैशन डिजायनर को फेसमास्क का इस्तेमाल करने से रोक दिया है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा कि इससे संस्थान के कॉपीराइट का उल्लंघन होता है।

नई दिल्लीःदिल्ली उच्च न्यायालय ने एक फैशन डिजायनर को फेसमास्क बनाने में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के ट्रेडमार्क और लोगो (निशान) का इस्तेमाल करने से रोक दिया और कहा कि इससे संस्थान के कॉपीराइट का उल्लंघन होता है। न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने अपने अंतिरम आदेश में कहा कि वादी डीपीएस सोसायटी की दलीलों से उसके पक्ष में मामला बनता है और यदि अंतिरम स्थगन नहीं लगाया जाता है तो उसे अपूरणीय क्षति होगी।

 उच्च न्यायालय ने कहा, ‘‘(मास्क पर) डिजायन पर महज एक नजर डालने से पता चलता है कि यह न केवल वादी (डीपीएस सोसायटी) के ट्रेडमार्ग एवं लोगो का उल्लंघन करता है बल्कि इससे यह भी धारणा बनती है कि ये चीजें वादी की हैं।’’ मामले की अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी। डीपीएस सोसायटी ने कहा कि वह देश में 200 विद्यालय चला रही है और उसे अपने लोगो के इस्तेमाल पर विशेष अधिकार है जिसे दिसंबर, 2012 में ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत दर्ज किया था। 

उसने यह भी कहा कि ट्रेडमार्क ‘दिल्ली पब्लिक स्कूल’ और ‘डीपीएस’ भी ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत पंजीकृत हैं। उच्च न्यायालय को सोयायटी ने बताया कि उसे जून, 2020 के पहले सप्ताह में मंसूर अली खान से वीडियो मिला जिसमें ‘दिल्ली पब्लिक स्कूल’ ट्रेडमार्क के फेस मास्क के निर्माण की खबर एक टेलीविजन पर प्रसारित किये जाने की सूचना थी। 

खबर में कहा गया था कि दिल्ली पब्लिक स्कूल मास्क पर छपा है और स्कूल ने अपने विद्यर्थियों से प्रति मास्क 350-400 रूपये वसूला है। खान सोसायटी के साथ मिलकर बेंगलुरु एवं मैसूर में दिल्ली पब्लिक स्कूल चलाते हैं। उसके बाद सोयायटी ने जांच करायी और उसने पाया कि प्रतिवादी फैशन डिजायनर मनीष त्रिपाठी स्कूल का ट्रेडमार्क नकल कर अपने ब्रांड ‘नमस्ते अवे’ के नाम से मास्क बेच रहा है।

 

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील