लाइव न्यूज़ :

सुनंदा पुष्कर मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को भेजा नोटिस

By रुस्तम राणा | Updated: December 1, 2022 14:17 IST

दिल्ली पुलिस ने सुनंदा पुष्कर मौत मामले में कांग्रेस सांसद शशि थरूर को पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा आरोपमुक्त किए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

Open in App
ठळक मुद्देपटियाला हाउस कोर्ट ने अगस्त, 2021 को इस मामले में थरूर को दी थी क्लीन चिटनिचली अदालत के इस फैसले के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने किया हाईकोर्ट का रुखसुनंदा पुष्कर 17 जनवरी 2014 की रात एक लग्जरी होटल में मृत पाई गई थीं

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को सुनंदा पुष्कर मामले में कांग्रेस सांसद शशि थरूर को नोटिस जारी किया है। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने सुनंदा पुष्कर मौत मामले में कांग्रेस सांसद शशि थरूर को आरोपमुक्त किए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पटियाला हाउस कोर्ट ने 18 अगस्त, 2021 को पारित एक फैसले में शशि थरूर को इस मामले में आरोप मुक्त कर दिया था। 

गौरतलब है कि सुनंदा 17 जनवरी 2014 की रात एक लग्जरी होटल में मृत पाई गई थीं, जिसके बाद पुलिस ने कमरे को सील कर दिया और प्राथमिकी दर्ज की। जिसके बाद मामला अदालत में चला और एक ट्रायल कोर्ट ने थरूर को अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों से मुक्त कर दिया था। अदालत ने कहा था कि सांसद के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है।

दिल्ली हाईकोर्ट न्यायमूर्ति डी के शर्मा ने दिल्ली पुलिस के वकील से थरूर के वकील को याचिका की प्रति प्रदान करने के लिए कहा। थरूर के वकील ने दावा किया कि याचिका की प्रति उन्हें नहीं दी गई थी और यह “जानबूझकर” एक गलत ईमेल आईडी पर भेजी गई थी।

अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि मामले से संबंधित प्रतियां और दस्तावेज पक्षकारों को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति को प्रदान नहीं किए जाएंगे। उच्च न्यायालय ने इस मामले को सुनवाई के लिये सात फरवरी 2023 को सूचीबद्ध किया है। महिला कारोबारी पुष्कर के यहां एक लग्जरी होटल में मृत पाए जाने के सात साल से अधिक समय बीत जाने के बाद थरूर को इस मामले में बरी किया गया था।

थरूर के आधिकारिक बंगले में मरम्मत का काम चलने के कारण दंपति होटल में ठहरा हुआ था। थरूर पर क्रूरता और आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित भादंवि के प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए थे, लेकिन उन्हें इस मामले में गिरफ्तार नहीं किया गया था। कांग्रेस नेता के वकील ने कहा कि मामले में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है।

टॅग्स :सुनन्दा पुष्करदिल्ली हाईकोर्टदिल्ली पुलिसशशि थरूर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारतवेणुगोपाल पर हमला हुआ, अब कुछ नहीं किया जा सकता?, एमके राघवन ने कहा-कुछ लोग बहुत खुश?

भारतशपथ ग्रहणः 18 मई को सुबह 10 बजे वीडी सतीशन लेंगे शपथ?, कांग्रेस, आईयूएमएल, केईएम, आरएसपी के विधायक बनेंगे मंत्री?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार