लाइव न्यूज़ :

यौन उत्पीड़न की शिकार 13-वर्षीया नाबालिग लड़की को 24 सप्ताह से अधिक के गर्भ को चिकित्सीय रूप से समाप्त करने की अनुमति, दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2023 21:22 IST

न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की अवकाशकालीन पीठ ने नाबालिग लड़की की जांच करने वाले मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद यह आदेश पारित किया।

Open in App
ठळक मुद्देभ्रूण समाप्त करने की अनुमति के लिए पिछले सप्ताह उच्च न्यायालय का रुख किया था।याचिकाकर्ता को मुआवजा देने के मुद्दे पर विचार करने के लिए भी कहा।घटना के बाद याचिकाकर्ता को मध्य प्रदेश में उसके मूल निवास स्थान पर ले जाया गया।

नई दिल्लीः दिल्ली उच्च न्यायालय ने यौन उत्पीड़न की शिकार 13-वर्षीया नाबालिग लड़की को 24 सप्ताह से अधिक के गर्भ को चिकित्सीय रूप से समाप्त कराने की सोमवार को अनुमति दे दी। न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की अवकाशकालीन पीठ ने नाबालिग लड़की की जांच करने वाले मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद यह आदेश पारित किया।

 

जनवरी में यौन-उत्पीड़न की शिकार हुई नाबालिग लड़की ने पंजीकृत चिकित्सकों की मदद से भ्रूण समाप्त करने की अनुमति के लिए पिछले सप्ताह उच्च न्यायालय का रुख किया था। न्यायाधीश ने उसकी याचिका को स्वीकार करते हुए दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को लागू नीति के अनुरूप याचिकाकर्ता को मुआवजा देने के मुद्दे पर विचार करने के लिए भी कहा।

पीड़िता के माता-पिता ने गर्भपात के लिए सहमति दी है और कहा है कि गर्भावस्था को जारी रखने से उनकी बेटी को गंभीर शारीरिक और मानसिक क्षति पहुंचेगी। अदालत को सूचित किया गया कि यौन उत्पीड़न की घटना के बाद याचिकाकर्ता को मध्य प्रदेश में उसके मूल निवास स्थान पर ले जाया गया।

बाद में वह लगभग 24 सप्ताह की गर्भवती पाई गई यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध के लिए एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि वह (पीड़िता) इस समय गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उसकी हालत बहुत गंभीर है। उच्च न्यायालय ने नौ जून को गुरु तेग बहादुर अस्पताल के कम से कम दो चिकित्सकों वाले एक मेडिकल बोर्ड को पीड़िता के मामले की समीक्षा करने और अपनी राय देने का निर्देश दिया था।

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टमध्य प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील