लाइव न्यूज़ :

हाईकोर्ट ने मेट्रो कर्मचारियों की हड़ताल पर लगाई रोक, दिल्ली सरकार को मिली राहत

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 29, 2018 20:35 IST

दिल्ली मेट्रो के करीब 12,000 नॉन-एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों ने 29 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और 30 जून से अनिश्चितकालीन सेवा हड़ताल पर जाने की बात कही थी।

Open in App

नई दिल्ली, 29 जूनः दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी वेतन सहित कई मांगों को लेकर शनिवार से हड़ताल पर जाने वाले थे, जिसको लेकर दिल्ली सरकार के भी पसीने छूट रहे थे। वहीं, कर्मचारियों की इस हड़ताल पर दिल्ली हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। इस मामले को लेकर दिल्ली सरकार का कहना है कि कर्मचारियों की सभी वास्तविक मांगों को स्वीकार किया जाना चाहिए।

केजरीवाल ने भी की थी हड़ताल न करने की अपील

इधर, खबरों के अनुसार हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के बाद डीएमआरसी के स्टाफ काउंसिल के पदाधिकारियों का कहना है कि वह कोर्ट के आदेश का पालन करेंगे और हड़ताल को वापस ले लिया गया है। वहीं, मामले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर मेट्रो कर्मचारियों से अनुरोध किया था कि वे हड़ताल न करें, उनके ऐसा करने से लाखों लोगों को असुविधा होगी। 

12,000 कर्मचारी जाने वाले थे हड़ताल पर

आपको बता दें, दिल्ली मेट्रो के करीब 12,000 नॉन-एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों ने 29 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और 30 जून से अनिश्चितकालीन सेवा हड़ताल पर जाने की बात कही थी। मेट्रो के नॉन-एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि समेत 10 मांगे रखी हैं और उनके पूरा न होने तक अनिश्चितकालीन सेवा हड़ताल जारी रखने की धमकी दी थी।

करीब 25 लाख लोग रोज करते हैं मेट्रो से सफर अगर मेट्रो कर्मचारी हड़ताल पर जाते तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोज यात्रा करने वाले करीब 25 लाख लोग बुरी तरह प्रभावित होते। इनमें द्वारका से नोएडा सिटी सेंटर के बीच चलने वाली ब्लू लाइन मेट्रो और हुड्डा सिटी सेंटर से जहांगीरपुरी के बीच चलने वाली मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है।

हर दिन 3 करोड़ का नुकसान

इस खबर का दूसरा पहलू यह भी है कि अगर मेट्रो सेवा ठप होती तो डीएमआरसी को हर दिन अनुमानित 3 करोड़ का नुकसान होता। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक आरटीआई से मिली जानकारी में पता चला है कि बीते वित्त वर्ष डीएमआरसी की सिर्फ विज्ञापन से 492 करोड़ रुपये की आय हुई थी। दिल्ली मेट्रो की साल 2016-2017 की कुल आमदनी  5,387 करोड़ रुपये थी, जबकि इस दौरान उसका ऑपरेशनल रेवेन्यू 618 करोड़ रुपये और एडवर्टीसमेंट के जरिए 492 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था।  

19 जून से ही जारी विरोध

दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बीती 19 जून से हाथ पर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध कर रहे हैं, लेकिन मैनेजमेंट के उदासीन रवैये के चलते कर्मचारियों ने शुक्रवार 29 जून को भूख हड़ताल और 30 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात कही थी। 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनदिल्ली हाईकोर्टअरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील