लाइव न्यूज़ :

अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटालाः सीएम कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी पर 20 अगस्त तक कार्रवाई न करे

By भाषा | Updated: August 14, 2019 20:49 IST

न्यायमूर्ति सुनील गौड़ ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पुरी को जांच में शामिल होने के लिए कहने को स्वतंत्र है। अदालत ने पुरी को 20 अगस्त तक अंतरिम राहत प्रदान की। अदालत उस दिन पुरी की उस याचिका पर आगे सुनवाई करेगी जिसमें उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किये जाने संबंधी निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने कहा कि स्थिति रिपोर्ट में यह बताया जाना चाहिए कि कथित धनशोधन में याचिकाकर्ता (पुरी) की वास्तव में क्या भूमिका रही है।उन्हें सुनवाई की अगली तारीख तक अंतरिम राहत प्रदान की जाए क्योंकि उन्हें गिरफ्तारी की आशंका है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को ईडी को निर्देश दिया कि वह अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी के खिलाफ अगले मंगलवार तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करे।

न्यायमूर्ति सुनील गौड़ ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पुरी को जांच में शामिल होने के लिए कहने को स्वतंत्र है। अदालत ने पुरी को 20 अगस्त तक अंतरिम राहत प्रदान की। अदालत उस दिन पुरी की उस याचिका पर आगे सुनवाई करेगी जिसमें उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किये जाने संबंधी निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी गई है।

अदालत ने ईडी से स्थिति रिपोर्ट दाखिल कर बताने को कहा कि पिछले हफ्ते पुरी को अग्रिम जमानत देने से इंकार किए जाने के बाद हेलीकॉप्टर सौदे से जुड़े धनशोधन मामले में ताजा स्थिति क्या है। 3600 करोड़ रुपए का यह सौदा रद्द कर दिया गया था।

अदालत ने कहा कि स्थिति रिपोर्ट में यह बताया जाना चाहिए कि कथित धनशोधन में याचिकाकर्ता (पुरी) की वास्तव में क्या भूमिका रही है। पुरी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी और वकील विजय अग्रवाल ने कहा कि उन्हें सुनवाई की अगली तारीख तक अंतरिम राहत प्रदान की जाए क्योंकि उन्हें गिरफ्तारी की आशंका है।

उन्होंने इस आधार पर अग्रिम जमानत मांगी थी कि वह जांच में सहयोग कर रहे हैं। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अमन लेखी और ईडी का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील अजय दिग्पाल ने याचिका का विरोध किया और कहा कि नौ अगस्त को पुरी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था और वह मामले की जांच में शामिल नहीं हो रहे तथा फरार हैं। 

टॅग्स :अगस्ता वेस्टेलैंड मामलादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील