लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट को देखते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने 45 दिन बढ़ाई 2177 कैदियों की अंतरिम जमानत

By सुमित राय | Updated: May 9, 2020 17:06 IST

दिल्ली हाई कोर्ट ने अंडर ट्रायल 2177 कैदियों की अंतरिम जमानत को 45 दिनों के लिए बढ़ा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में अब तक 6318 लोग कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं।दिल्ली में कोरोना से 68 लोगों की मौत हो चुकी है और 2020 लोग ठीक भी हुए हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और इससे बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग की सलाह दी जा रही है। ऐसे में दिल्ली हाई कोर्ट ने स्थिति को देखते हुए अंडर ट्रायल कैदियों की अंतरिम जमानत को बढ़ाने का फैसला किया है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने अंडर ट्रायल 2177 कैदियों के अंतरिम जमानत को बढ़ाने का फैसला किया है। कोर्ट ने अंतरिम जमानत खत्म होने की तारीख के बाद 45 दिनों के लिए इसे बढ़ा दिया है।

दिल्ली में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं 6 हजार से ज्यादा लोग

बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में अब तक 6318 लोग कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 68 लोगों की मौत हो चुकी है और 2020 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

देशभर में 59 हजार से ज्यादा लोग हो चुके हैं कोरोना से संक्रमित

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में अब तक 59662 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 1981 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि देशभर में 17846 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और भारत में कोरोना के 39834 एक्टिव केस मौजूद है।

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण