लाइव न्यूज़ :

VK Saxena On Delhi Goverment: 'दूसरे राज्यों पर फोड़ रहे हैं अपनी नाकामियों का ठीकरा' एलजी ने दिल्ली सरकार को लगाई फटकार

By धीरज मिश्रा | Updated: May 31, 2024 18:33 IST

VK Saxena On Delhi Goverment: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली में जल संकट पर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पानी संकट, एलजी ने दिल्ली सरकार को लगाई फटकार एलजी वीके सक्सेना ने कहा, जल संकट के प्रति दिल्ली सरकार का गैरजिम्मेदाराना रवैया देखने को मिल रहा हैलोग पानी के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर टैंकरों के पीछे भागते नजर आ रहे हैं

VK Saxena On Delhi Goverment: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली में जल संकट पर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ में दिल्ली में पानी का संकट देखने को मिल रहा है और हम दिल्ली में जल संकट के प्रति दिल्ली सरकार का गैरजिम्मेदाराना रवैया भी देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज की स्थिति यह है कि दिल्ली में लोग पानी के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर टैंकरों के पीछे भागते नजर आ रहे हैं। लेकिन सरकार अपनी नाकामियों का ठीकरा दूसरे राज्यों पर फोड़ रही है। दिल्ली में 24 घंटे पानी की आपूर्ति का मुख्यमंत्री का वादा अब तक छलावा साबित हुआ है।

दोनों राज्य अपने कोटे का पानी दे रहे हैं

वीके सक्सेना ने कहा कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश लगातार दिल्ली को अपने तय कोटे के तहत पानी दे रहे हैं। इसके बावजूद आज दिल्ली में पानी की भारी किल्लत का सबसे बड़ा कारण यह है कि उत्पादित पानी का 54 फीसदी हिस्सा इस्तेमाल नहीं हो पाता। पुरानी और जर्जर पाइपलाइनों के कारण आपूर्ति के दौरान 40 फीसदी पानी बर्बाद हो जाता है।

पिछले 10 सालों में दिल्ली सरकार द्वारा हजारों करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन पुरानी पाइपलाइनों की मरम्मत या बदलाव नहीं किया जा सका और न ही पर्याप्त पाइप बिछाए गए। यह पानी टैंकर माफिया द्वारा चुराकर गरीबों को बेचा जाता है।

यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक तरफ दिल्ली के अमीर इलाकों में औसतन 1.5 लाख लीटर पानी की बर्बादी हो रही है। प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 550 लीटर पानी की आपूर्ति की जा रही है, जबकि दूसरी ओर गांवों और मलिन बस्तियों में प्रति व्यक्ति औसतन केवल पंद्रह लीटर पानी की आपूर्ति की जा रही है।

मालूम हो कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली जल संकट पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। केजरीवाल ने बीजेपी से भी अपील की। केजरीवाल ने कहा कि एक महीने के लिए हमें यूपी-हरियाणा से पानी दिया जाए।

टॅग्स :Water Resources DepartmentHeat Waveअरविंद केजरीवालआतिशी मार्लेनादिल्ली सरकारDelhi Jal BoardAtishi MarlenaDelhi Government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?