लाइव न्यूज़ :

क्या दिल्ली में फिर से लगने वाला है पूर्ण लॉकडाउन, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिया जवाब

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 12, 2020 11:08 IST

दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में कोरोना वायरस के 11 जून को एक दिन में रिकॉर्ड सबसे ज्यादा 1,877 नए मरीज सामने आए। राजधानी में 34 हजार से ज्यादा मामले हो गए हैं। वहीं कोविड-19 से 1,085 लोगों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है जुलाई तक दिल्ली में कोविड-19 के साढ़े पांच लाख मामले हो सकते हैं।केंद्र सरकार के मुताबिक दिल्ली में कोविड-19 का सामुदायिक प्रसार नहीं हो रहा है।

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कई दिनों से खबर चल रही है कि दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच राजधानी में फिर पूर्ण लॉकडाउन लगने वाला है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने अपने ताजा बयान में कहा है कि सरकार फिलहाल इसको लेकर कोई योजना नहीं बना रही है। ना ही दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगाने का फैसला अभी लिया गया है। उन्होंने साफ-साफ कहा है कि दिल्ली में लॉकडाउन नहीं बढ़ाया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या अब 34 हजार से ज्यादा हो गई है। दिल्ली में कोविड-19 से 1,085 लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली में कोविड-19 के मौत के आंकड़ों में गड़बड़ी पर क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन? 

नगर निगम के दिल्ली में COVID-19 से होने वाली 2,098 मौतों के दावे पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, कोविड-19 प्रोटोकॉल से जिन लोगों का अंतिम संस्कार किया जाता है उनमें दो तरह के लोग होते हैं। एक जिनकी कोविड से मौत हुई है और दूसरे वो जो कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज होते हैं। 

सत्येंद्र जैन ने कहा, दोनों के लिए पर्ची एक ही जाती है कि कोविड प्रोटोकॉल से उनका अंतिम संस्कार किया जाए। साथ ही हमारे पास अस्पताल रिपोर्ट करते हैं तो कई बार रिपोर्टिंग 2-4 दिन आगे-पीछे भी होती है। 

दिल्ली में 31 जुलाई तक हो सकते हैं साढ़े पांच लाख कोरोना केस

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आगे आने वाली बड़ी मुसीबत के बारे में चेतावनी देते हुए मंगलवार (9 जून) को कहा था कि शहर में जुलाई के अंत तक कोविड-19 के साढ़े पांच लाख मामले हो सकते हैं।

सिसोदिया ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में 15 जून तक संक्रमण के 44,000 मामले हो सकते हैं तथा अस्पतालों में 6,600 बेड की जरूरत पड़ेगी। सिसोदिया ने कहा, 30 जून तक दिल्ली में संक्रमण के एक लाख तक मामले होंगे और हमें 15,000 बेड की जरूरत पड़ेगी।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (फाइल फोटो)

उन्होंने कहा, ऐसा अनुमान है कि दिल्ली में 15 जुलाई तक 2.15 लाख मामले होंगे और 33,000 बेड की जरूरत पड़ेगी। वहीं, 31 जुलाई तक 5.5 लाख मामले होंगे और दिल्ली को 80,000 बेड की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामले दोगुने होने के आधार पर 31 जुलाई तक 5.5 लाख मामले होने की आशंका है।

दिल्ली में कोरोना वायरस के ताजा अपडेट 

दिल्ली में कोरोना वायरस के 11 जून को एक दिन में रिकॉर्ड सबसे ज्यादा 1,877 नए मरीज सामने आए। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या अब 34,000 से अधिक हो गई है। वहीं मृतकों का आंकड़ा भी एक हजार से अधिक हो गया है। यह पहली बार है कि जब दिल्ली में कोरोना वायरस के 1800 से ज्यादा मामले एक दिन में आए हैं। इससे पहले तीन जून को सबसे ज्यादा 1513 मामले सामने आए थे। 

Coronavirus प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने 11 जून को एक बुलेटिन में बताया कि कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1,085 हो गई है। वहीं जानलेवा संक्रमण के 34,687 मामले हो गए हैं। बुलेटिन में बताया गया है कि 10 जून को 101 लोगों की मौत का ऐलान किया गया।

भारत में कोरोना वायरस के ताजा अपडेट

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24घंटों में कोविड-19 के सर्वाधिक 10,956 मामले सामने आए हैं, 396 मौतें हुई हैं। देश में अब कोरोना के मामलों की कुल संख्या 2 लाख 97 हजार 535 है।  जिनमें 1 लाख 41 हजार 842 सक्रिय मामले हैं। 1 लाख 47 हजार 195 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में कोविड-19 से  8,498 मौतें हुई हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील