लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 6,725 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: November 3, 2020 21:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली,तीन नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 6,725 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों का कुल आंकड़ा चार लाख के पार पहुंच गया।

दिल्ली में पहली बार कोविड-19 के 6,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

इसके पहले शुक्रवार को दिल्ली में संक्रमण के 5,891 नए मामले सामने आए थे।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में संक्रमण के कारण 48 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 6,652 हो गई।

सोमवार को 59540 नमूनों की जांच के बाद 6,725 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और संक्रमित होने की दर बढ़कर 11.29 प्रतिशत हो गई।

बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में फिलहाल 36,375 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में रविवार तक लगातार पांच दिनों तक संक्रमण के 5,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे थे जबकि सोमवार को संक्रमण के 4,001 नए मरीज सामने आए। त्योहारों के इस मौसम में लोगों की आवाजाही बढ़ने के कारण संक्रमण के मामलों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।

दिल्ली में संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 4,03,096 पहुंच चुका है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो