लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने कहा, दिल्ली सरकार के सभी स्कूलों में नवम्बर तक CCTV, यह एक ‘‘ऐतिहासिक मील का पत्थर’’ होगा

By भाषा | Updated: July 6, 2019 18:01 IST

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार के 1000 से अधिक स्कूलों को इस वर्ष नवम्बर तक सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें ‘‘सख्ती’’ से आदेश को क्रियान्वित करने के लिए कहा जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को शहर के सभी सरकारी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए एक परियोजना की शुरुआत की और कहा कि यह एक ‘‘ऐतिहासिक मील का पत्थर’’ होगा।

केजरीवाल ने लाजपत नगर में शहीद हेमू कल्याणी सर्वोदय बाल विद्यालय में परियोजना की शुरुआत करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के 1000 से अधिक स्कूलों को इस वर्ष नवम्बर तक सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों को पहले ही सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दे दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें ‘‘सख्ती’’ से आदेश को क्रियान्वित करने के लिए कहा जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह देश और दुनिया में स्कूली शिक्षा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है क्योंकि कक्षा से अभिभावकों के मोबाइल फोन पर एक ऐप के जरिये सीधा प्रसारण किया जाएगा।’’

मुख्यमंत्री ने इन चिंताओं को खारिज किया कि सीसीटीवी कैमरे स्कूली बच्चों की निजता का उल्लंघन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल से दिल्ली के सरकारी स्कूलों के परिणाम में सुधार करने में मदद मिलेगी। केजरीवाल ने कहा कि सीसीटीवी सरकार की लोगों के प्रति सीधी जिम्मेदारी सुनिश्चित करेगा।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि शहीद हेमू कल्याणी सर्वोदय बाल विद्यालय देश का पहला सरकारी विद्यालय बन गया है जहां सीसीटीवी कैमरा कवरेज है। 

टॅग्स :दिल्लीअरविन्द केजरीवालदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील