लाइव न्यूज़ :

सूरत अग्निकांड: दिल्ली सरकार का आदेश, बंद होंगे चौथी मंजिल से ऊपर चलने वाले कोचिंग संस्थान

By भाषा | Updated: May 27, 2019 23:49 IST

Open in App

सूरत में आग हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने दमकल विभाग को अग्नि सुरक्षा के मानदंड का उल्लंघन करने वाले इमारतों में चौथी मंजिल के ऊपर चलने वाले कोचिंग संस्थानों को तत्काल बंद करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है ।

दिल्ली सरकार के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन की ओर से जारी सरकारी आदेश में कहा गया है कि दिल्ली दमकल विभाग को अग्नि सुरक्षा मानकों और दिशानिर्देशों के अनुसार सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है ताकि सूरत जैसी ऐसी दुर्घटना की पुनरावृत्ति को यहां रोका जा सके।

आदेश में कहा गया है कि यह निर्देशित किया गया है कि एहतियाती कदम के रूप में, पहले चरण में, ऊंची इमारतों (चार मंजिल से अधिक, स्टिल्ट फ्लोर को छोड़कर) में संचालित होने वाले ऐसे सभी कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण निदेशक (अग्निशमन सेवा) द्वारा किया जाएगा । इसमें कहा गया है कि अग्निशमन सेवा के निदेशक अग्नि मानदंडों के उल्लंघन में ऐसी इमारतों में चौथी मंजिल से ऊपर संचालित कोचिंग संस्थानों के संचालन को बंद करने के लिए तत्काल कार्रवाई करेंगे ।

जैन ने कहा कि यह निरीक्षण जल्दी ही राष्ट्रीय राजधानी के मुखर्जी नगर, लक्ष्मी नगर और ऐसे उन इलाकों में शुरू किया जाएगा जो कोचिंग हब है । दिल्ली अग्निशमन सेवा ने हर इलाके में निरीक्षण के लिए अधिकारियों को तैनात कर दिया है । 

टॅग्स :गुजरातअग्नि दुर्घटनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण