लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच राहत, अप्रैल महीने के लिए राशन वितरण शुरू, लाखों लोगों को मिल रहा 50% अतिरिक्त अनाज

By भाषा | Updated: March 28, 2020 15:39 IST

Coronavirus Lockdown: राष्ट्रीय राजधानी में जन वितरण प्रणाली के करीब 72 लाख लाभार्थी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दिल्ली में कोरोना वायरस के 39 मामले हैं।

Open in App

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर उनकी सरकार ने अगले महीने के लिए राशन वितरित करना शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि सरकारी राशन की दुकानों से राशन लेने वालों को अगले महीने के लिए 50 प्रतिशत अतिरिक्त राशन मिलेगा। सिसोदिया ने ट्वीट किया,“दिल्ली सरकार ने अगले हाने के लिए राशन देना शुरू कर दिया है। प्रति व्यक्ति साढ़े सात किलो जिसका मतलब है कि सामान्य से डेढ़ गुणा ज्यादा।”

राष्ट्रीय राजधानी में जन वितरण प्रणाली के करीब 72 लाख लाभार्थी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दिल्ली में कोरोना वायरस के 39 मामले हैं। वहीं दिल्लीवासियों को राहत देते हुए दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि 21 दिन के बंद के दौरान लोग आने-जाने संबंधी पास के लिए उसकी वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक आवेदक दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर जाकर कर्फ्यू पास या आवागमन पास के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए बंद के दौरान बिना किसी परेशानी के आवागमन के संबंध में पास जरूरी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोनादिल्ली सरकारअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील