लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

By भाषा | Updated: May 19, 2021 18:22 IST

दिल्ली सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि अधिकारियों की एक समिति भी गठित की जाएगी जो राष्ट्रीय राजधानी में दवाओं, ऑक्सीजन और बिस्तरों की उपलब्धता से जुड़े मामले देखेगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 3846 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ 235 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 9427 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार कोविड-19 की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिये बाल रोग विशेषज्ञों और वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का एक विशेष कार्यबल बनाएगी। केजरीवाल ने दिल्ली में कोविड की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिये अधिकारियों के साथ एक बैठक की और महामारी की तीसरी लहर को रोकने के लिये उठाए जाने वाले कदमों को लेकर चर्चा की।

बैठक में दिल्ली में कोविड-19 के लिये नोडल मंत्री तथा उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद थे। केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘अगर कोरोना वायरस की तीसरी लहर आती है तो उससे लड़ने के लिए हमें पहले से तैयार रहना होगा। आज अधिकारियों के साथ बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए। तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए बनाएंगे विशेष कार्यबल; पर्याप्त बेड, ऑक्सीजन और जरूरी दवाओं का पहले से बेहतर प्रबंधन।’’

बयान के मुताबिक, उन्होंने कहा कि शहर के अस्पतालों में प्राथमिकता के आधार पर बिस्तरों की संख्या के साथ ऑक्सीजन आवंटन भी बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन टैंकरों और अस्पतालों को ‘प्राण-वायु’ की अधिकतम आपूर्ति के लिये ऑक्सीजन संयंत्रों के सुचारू कामकाज को लेकर पहले से ही इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा है।

बयान के मुताबिक तीसरी लहर में दिल्ली को 40 हजार ऑक्सीजन बिस्तरों के साथ ही 10 हजार आईसीयू बिस्तरों के लिये तैयारी की जरूरत पड़ सकती है। बैठक में दवाओं के प्रबंधन पर भी चर्चा की गई।केजरीवाल ने अधिकारियों को बताया, “कोविड बिस्तरों को बढ़ाने की वजह से अस्पतालों को ऑक्सीजन का आवंटन भी बढ़ाना पड़ेगा। हमें अपने पास पर्याप्त ऑक्सीजन टैंकर रखने होंगे जिससे आपूर्ति की कमी न हो। हमें अधिकतम ऑक्सीजन भंडारण और ऑक्सीजन संयंत्रों का समुचित कामकाज सुनिश्चित करना होगा।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया