लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार शिक्षक दिवस को 'आभार दिवस' के रूप में मनाएगी, 122 शिक्षकों को पुरस्कृत करेगी

By भाषा | Updated: September 4, 2021 15:31 IST

Open in App

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि दिल्ली सरकार रविवार को शिक्षक दिवस को ‘आभार दिवस’ के रूप में मनाएगी और 122 शिक्षकों को पुरस्कृत करेगी, जिन्होंने कोविड महामारी के दौरान तत्परतापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। इसके अलावा, दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (डीओई) के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए दो शिक्षकों राज कुमार और सुमन अरोड़ा को ‘फेस ऑफ डीओई’ पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारती कालरा और रानी भारद्वाज को भी दो विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे, जिन्होंने महामारी के दौरान विद्यार्थियों को टैबलेट उपकरण प्रदान किए और विभिन्न तरीकों से उनकी मदद की ताकि वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।उन्होंने कहा कि इन शिक्षक पुरस्कारों के लिए प्राप्त 1,108 आवेदनों में से समिति ने 122 आवेदनों को अंतिम रूप दिया है। सिसोदिया के पास शिक्षा विभाग भी है। उन्होंने कहा कि पहले पुरस्कारों की संख्या 103 थी, जिसे इस साल बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षकों और निजी शिक्षकों को पुरस्कार देने पर विचार करने के वास्ते पात्रता मानदंड में ढील दी गई है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार देने पर विचार किए जाने वाले 15 साल के शिक्षण अनुभव के मानदंड को तीन साल कर दिया गया है। इन शिक्षकों को रविवार को ‘शिक्षक दिवस’ पर आयोजित होने वाले एक समारोह में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारतकेजरीवाल रो रहा है यार, तू कहां रह गया?, वीडियो वायरल, पत्रकार ने कैमरामैन को कुछ यूं बुलाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए