लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों, ओमीक्रोन मामलों के लिए 350 बिस्तर स्थापित किये

By भाषा | Updated: December 30, 2021 21:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर दिल्ली सरकार ने शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राष्ट्रमंडल खेल गांव समेत चार स्थानों पर अतंरराष्ट्रीय यात्रियों, उनके सपंर्क में आए लोगों और ओमीक्रोन मामलों के लिए कुल 350 पृथक-वास बिस्तर स्थापित किये हैं। एक आधिकारिक आदेश में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।

दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ नूतन मुंडेजा ने एक अन्य आदेश में कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले कोरोना वायरस संक्रमित यात्रियों और उनके संपर्क में आए लोगों को निर्धारित भुगतान और निशुल्क चिकित्सा सुविधा के तहत संस्थागत पृथक-वास में रखा जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने एक अलग आदेश में कहा कि तेरापंथ भवन (100 बिस्तर), सरदार पटेल कोविड देखभाल केंद्र (100 बिस्तर), अक्षरधाम में खेल गांव (50 बिस्तर) और आईबीआईएस होटल (100 बिस्तर) में स्थापित पृथक-वास केंद्रों को अस्पतालों से संबद्ध रहेंगे ताकि मरीजों की बेहतर देखभाल हो सके।

आदेश में कहा गया कि खेल गांव में स्थापित पृथक-वास केंद्र में बिस्तरों की संख्या बढ़ाकर 500 की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए