लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने क्रायोजेनिक टैंकरों की खरीद, ऑक्सीजन संयंत्र लगाने के लिए आवेदन मांगे

By भाषा | Updated: September 2, 2021 13:37 IST

Open in App

दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों पर ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाने और क्रायोजेनिक टैंकरों को खरीदने के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन देने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है। राष्ट्रीय राजधानी में जीवनदायिनी गैस की उपलब्धता सुधारने में मदद के लिए उत्पादन संयंत्रों और भंडारण केंद्रों के निर्माण के वास्ते ‘‘मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन प्रचार नीति’’ के तहत आवेदन मांगे गए हैं। इस नीति का मकसद दिल्ली को भविष्य में किसी भी संकट या चिकित्सा आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल ऑक्सीजन के उत्पादन में आत्म निर्भर बनाना है। सरकार का उद्देश्य प्रति इकाई 50 मीट्रिक टन की न्यूनतम क्षमता के साथ तरलीकृत ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाने का है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान अप्रैल और मई में राष्ट्रीय राजधानी में ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो गयी थी। कई निजी स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों ने तो सरकार से अपने यहां भर्ती कोविड मरीजों को हटाने का अनुरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?