लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने दफ्तरों में कर्मचारियों की पूर्ण संख्या में उपस्थिति बहाल की

By भाषा | Updated: January 16, 2021 01:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 संबंधी स्थिति में सुधार के बाद दिल्ली सरकार ने अपने दफ्तरों को सभी कर्मियों को बुलाने की अनुमति दे दी है।

डीडीएमए के मुख्य सचिव विजय देव की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आदेश मुताबिक, दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले काफी कम हुए हैं, लिहाज़ा फैसला किया गया है कि सभी सरकारी, स्वायत्त निकायों, पीएसयू, निगमों एवं स्थानीय निकायों के दफ्तर कर्मचारियों की 100 फीसदी उपस्थिति के साथ काम कर सकते हैं।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने पिछले साल 28 नवंबर को अपने आदेश में कोविड- 19 के कारण दिल्ली सरकार के कार्यालयों में (ग्रेड- एक से नीचे के) कर्मचारियों की मौजूदगी 50 फीसदी कर दी थी। इसमें जरूरी सेवा से जुड़े कर्मी शामिल नहीं थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए