लाइव न्यूज़ :

1.63 लाख विद्यार्थियों को सीयूईटी-नीट की मुफ्त शिक्षा?, 1 अप्रैल से शुरू और 30 दिनों में 180 घंटे की कोचिंग, सीएम रेखा गुप्ता ने किया साइन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2025 19:36 IST

Delhi Government: 1.63 लाख सरकारी स्कूल के छात्रों को राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) और संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग प्रदान करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम एक अप्रैल से शुरू होगा और इसमें 30 दिनों में 180 घंटे की कोचिंग शामिल होगी।महत्वपूर्ण परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेगी।

Delhi Government:दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थियों को सीईयूटी और नीट की तैयारी कराने के वास्ते बृहस्पतिवार को बिग इंस्टीट्यूट और फिजिक्स वाला लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए, जो इन विद्यार्थियों को मुफ्त क्रैश कोर्स उपलब्ध कराएंगे। दिल्ली शिक्षा निदेशालय और बिग इंस्टीट्यूट एवं फिजिक्स वाला लिमिटेड के बीच हस्ताक्षरित यह समझौता एनएसडीसी इंटरनेशनल, कौशल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की एक संयुक्त पहल है, जो 1.63 लाख सरकारी स्कूल के छात्रों को राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) और संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। सूद ने कहा कि यह कार्यक्रम एक अप्रैल से शुरू होगा और इसमें 30 दिनों में 180 घंटे की कोचिंग शामिल होगी, जिसमें प्रतिदिन छह घंटे की कक्षाएं होंगी। उन्होंने कहा, ‘‘यह निःशुल्क पहल हमारे छात्रों को इन महत्वपूर्ण परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेगी।

जिससे शीर्ष चिकित्सा महाविद्यालयों और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाने की उनकी संभावनाएं काफी बढ़ जाएंगी।’’ मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूल के छात्रों को मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश दिलाने में मदद करना है।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे दिल्ली सरकार के विद्यालयों के अधिक से अधिक छात्रों को अच्छे महाविद्यालयों में दाखिला लेने और मेडिकल तथा इंजीनियरिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाओं को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने का अवसर मिलेगा।’’

एक बयान के अनुसार, इस पहल के तहत विद्यार्थियों को दो अप्रैल से दो मई, 2025 तक प्रतिदिन छह घंटे की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी, जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, सामान्य योग्यता और अंग्रेजी जैसे विषय शामिल होंगे।

टॅग्स :दिल्ली सरकारनीटरेखा गुप्ताDelhi BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

भारतDelhi Budget 2026: क्या है ANMOL स्कीम? सीएम रेखा गुप्ता ने बजट से दिया नवजात शिशुओं को तोहफा

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

कारोबारDelhi Budget 2026: दिल्ली सरकार का 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश, एमसीडी को 11,666 करोड़, शहरी विकास विभाग को 7,887 करोड़ और दिव्यांगजन को 5,921 करोड़ रुपये, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब