लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकारः किताबें और स्कूल की पोशाक खरीदने के लिए बाध्य करना बंद करें या फिर परिणाम भुगते, शिक्षा मंत्री आतिशी ने दी सख्त चेतावनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2023 18:59 IST

दिल्ली सरकारः पुस्तकों एवं स्कूली पोशाक पर शिक्षा विभाग के दिशानिर्देशों का निजी विद्यालयों द्वारा उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे विद्यालयों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देबिक्री पर दिशानिर्देशों का अनुपालन करने के लिए निर्देश जारी किया था। दिल्ली विद्यालय शिक्षा अधिनियम 1973 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।अभिभावक अपनी मर्जी से किताबें एवं स्कूल की पोशाक खरीद सकते हैं।

नई दिल्लीः दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को अधिकारियों को उन निजी विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया जो विद्यार्थियों के अभिभावकों को विशेष दुकानों से ही महंगी किताबें और स्कूल की पोशाक खरीदने के लिए कथित रूप से बाध्य करते हैं।

 

उन्होंने कहा कि पुस्तकों एवं स्कूली पोशाक पर शिक्षा विभाग के दिशानिर्देशों का निजी विद्यालयों द्वारा उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे विद्यालयों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आतिशी ने कहा, ‘‘ निजी विद्यालय या तो अभिभावकों को खास विक्रेताओं से ही किताबें एवं स्कूल की पोशाक खरीदने के लिए बाध्य करना बंद करें या फिर दुष्परिणाम भुगतान करने के लिए तैयार रहें।

शिक्षा विभाग के दिशानिर्देशों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ’’ शिक्षा विभाग ने 17 मार्च को विद्यालयों के लिए पुस्तकों एवं स्कूल की पोशाक की बिक्री पर दिशानिर्देशों का अनुपालन करने के लिए निर्देश जारी किया था। उसने कहा था कि उल्लंघन की स्थिति में दिल्ली विद्यालय शिक्षा अधिनियम 1973 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘लगातार ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि निजी विद्यालय अभिभावकों को विशेष विक्रेताओं से ही महंगी किताबें एवं स्कल की पोशाक खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं। हाल में कुछ अभिभावक मुझसे मिले भी थे और यह बात मेरे संज्ञान में लायी थी। उन स्कूलों की पहचान की जाए एवं उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

शिक्षा विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार निजी विद्यालय नये अकादमिक सत्र की शुरुआत से पहले अभिभावकों के सूचनार्थ अपनी वेबसाइट पर पुस्तकों एवं अन्य अध्ययनसामग्री की कक्षावार जानकारी साझा करेंगे और वे नजदीक की कम से पांच दुकानों के पते एवं फोन नंबर बतायेंगे जहां से अभिभावक अपनी मर्जी से किताबें एवं स्कूल की पोशाक खरीद सकते हैं।

टॅग्स :दिल्ली सरकारआतिशी मार्लेनाAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील