लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकारः 6, फ्लैग स्टाफ रोड में नहीं रहेंगी सीएम रेखा गुप्ता?, आवास की तलाश जारी, मंत्रियों को सरकारी आवासों का आवंटन शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2025 10:56 IST

Delhi Government: पीडब्ल्यूडी विभाग मुख्यमंत्री के लिए दिल्ली सचिवालय के पास एक उपयुक्त बंगले की तलाश कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देलुटियंस दिल्ली में कुछ बंगले देखे गए हैं, लेकिन अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता फिलहाल शालीमार बाग स्थित अपने आवास में रह रही हैं। राज निवास के नजदीक सिविल लाइंस इलाके में एक बंगला आवंटित किया गया है।

Delhi Government: दिल्ली की नवगठित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के मंत्रियों को सरकारी आवासों का आवंटन शुरू हो गया हालांकि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के लिए उपयुक्त आवास की तलाश अब भी जारी है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सभी मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विपक्ष के नेता को सरकारी आवास की पेशकश की है। एक सरकारी सूत्र के मुताबिक, पीडब्ल्यूडी विभाग मुख्यमंत्री के लिए दिल्ली सचिवालय के पास एक उपयुक्त बंगले की तलाश कर रहा है।

सूत्र ने बताया, “लुटियंस दिल्ली में कुछ बंगले देखे गए हैं, लेकिन अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।” मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता फिलहाल शालीमार बाग स्थित अपने आवास में रह रही हैं। दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि उन्हें राज निवास के नजदीक सिविल लाइंस इलाके में एक बंगला आवंटित किया गया है।

बिष्ट ने कहा, “मैं नवरात्रि के दौरान अपने आधिकारिक आवास में जाऊंगा।” सूत्रों के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को लुटियंस दिल्ली में तिलक मार्ग स्थित बंगला फिर से आवंटित किया गया है, जहां वह पहले से रह रहे हैं। उन्हें विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर यह बंगला आवंटित किया गया था।

सूत्रों के मुताबिक, कुछ अन्य मंत्रियों ने भी लुटियंस दिल्ली में आवास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री आशीष सूद को चाणक्यपुरी में बंगला आवंटित किया गया है। सूत्रों के अनुसार, तीन अन्य मंत्रियों कपिल मिश्रा, पंकज सिंह और रवींद्र इंद्राज को सिविल लाइंस में शामनाथ मार्ग पर बंगले आवंटित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यू मंत्री प्रवेश वर्मा के लुटियंस दिल्ली के विंडसर प्लेस में अपना मौजूदा आवास बरकरार रखने की संभावना है, जो उन्हें सांसद के तौर पर आवंटित किया गया था। सूत्रों ने बताया कि पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को भी कई विकल्प दिए गए हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक कोई आ‍वास स्वीकार नहीं किया है। 

टॅग्स :दिल्ली सरकाररेखा गुप्ताDelhi BJPअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप