लाइव न्यूज़ :

Delhi Government: रहिए तैयार, केवल 5 दिन बाकी?, 8 मार्च से पंजीकरण और खाते में आएंगे 2500 रुपये, जानें प्रोसेस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2025 08:45 IST

Delhi Government: आर्थिक रूप से कमजोर हर महिला को 2,500 रुपये देने संबंधी प्रक्रिया डेढ़ महीने में पूरी कर ली जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे2,500 रुपये देने की अपनी घोषणा के क्रियान्वयन के लिए पंजीकरण आठ मार्च से शुरू कर रहे हैं।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दावा किया है कि ‘आप’ सरकार नयी भाजपा सरकार के लिए "खाली खजाना" छोड़ गई है।चुनाव से पहले भाजपा ने वादा किया था कि दिल्ली की हर महिला के खाते में आठ मार्च तक 2,500 रुपये आएंगे।

Delhi Government: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह प्रदान करने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आठ मार्च से शुरू करेगी। पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने जानकारी दी। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि दिल्ली में सत्ता में आने पर वह आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को महिला समृद्धि योजना के तहत 2,500 रुपये प्रति माह उपलब्ध कराएगी। तिवारी ने कहा, ‘‘हम दिल्ली में गरीब महिलाओं को 2,500 रुपये देने की अपनी घोषणा के क्रियान्वयन के लिए पंजीकरण आठ मार्च से शुरू कर रहे हैं।’’ लाभार्थियों की सूची तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर हर महिला को 2,500 रुपये देने संबंधी प्रक्रिया डेढ़ महीने में पूरी कर ली जाएगी।

उन्होंने महिलाओं से योजना के लिए पंजीकरण कराने की अपील की। विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रधानमंत्री के वादे के अनुसार अपनी पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी नहीं देने के लिए भाजपा सरकार की आलोचना की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दावा किया है कि ‘आप’ सरकार नयी भाजपा सरकार के लिए "खाली खजाना" छोड़ गई है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी द्वारा लोगों से किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे। ‘आप’ की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने एक बयान में भाजपा को सत्ता में आने से पहले जनता से किए गए वादों की याद दिलाई। उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव से पहले भाजपा ने वादा किया था कि दिल्ली की हर महिला के खाते में आठ मार्च तक 2,500 रुपये आएंगे।

भाजपा ने यह भी आश्वासन दिया था कि एलपीजी सिलेंडर 500 रुपये में उपलब्ध कराए जाएंगे और होली और दिवाली पर हर घर को मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को इन वादों को पूरा करने के लिए काम करना शुरू कर देना चाहिए।’’

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की हार के बाद आप नेता बेरोजगार हो गए हैं और ‘काल्पनिक’ मुद्दे गढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

टॅग्स :रेखा गुप्तादिल्ली सरकारमनोज तिवारीDelhi BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

भारतDelhi Budget 2026: क्या है ANMOL स्कीम? सीएम रेखा गुप्ता ने बजट से दिया नवजात शिशुओं को तोहफा

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

कारोबारDelhi Budget 2026: दिल्ली सरकार का 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश, एमसीडी को 11,666 करोड़, शहरी विकास विभाग को 7,887 करोड़ और दिव्यांगजन को 5,921 करोड़ रुपये, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?