लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने एक दिन में की 324 प्रिंसिपल की नियुक्ति, उपराज्यपाल ने बताया ऐतिहासिक कदम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2023 15:05 IST

उपराज्यपाल ने कहा कि अग्निशमन विभाग में पाँच सौ लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। यह एक महत्वपूर्ण विभाग है लेकिन 2014 के बाद पहली बार भर्ती की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली एलजी ने कहा कि इसे सिर्फ नियुक्ति पत्र नहीं बल्कि शपथ पत्र समझकर ईमानदारी से लोगों की सेवा करने का संकल्प लें।विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि 2010-11 से यहाँ के स्कूलों में प्रिंसिपल के पद खाली थे और आज 324 प्रिंसिपल की नियुक्ति पत्र दिया गया।

नयी दिल्लीः दिल्ली सरकार द्वारा एक दिन में 324 प्रिंसिपल की नियुक्ति किए जाने को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से आज के दिन 324 प्रिंसिपल की नियुक्ति करना ऐतिहासिक कदम है। 

 दिल्ली के नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में बुधवार उपराज्यपाल ने कहा कि पिछले दस महीने में दिल्ली सरकार ने करीब 15 हजार लोगों को स्थाई सरकारी नौकरी देने में सफलता हासिल की, इसके लिए सभी अधिकारी बधाई के पात्र हैं। 

सक्सेना ने पंद्रह सौ लोगों को आज मिलने वाले नियुक्ति पत्र पर कहा कि इसे सिर्फ नियुक्ति पत्र नहीं बल्कि शपथ पत्र समझकर ईमानदारी से लोगों की सेवा करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि 2010-11 से यहाँ के स्कूलों में प्रिंसिपल के पद खाली थे और आज 324 प्रिंसिपल की नियुक्ति पत्र दिया गया जो ऐतिहासिक कदम है। इससे पहले किसी भी राज्य में एक दिन में इतने प्रिंसिपल नहीं नियुक्त किए गए। उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने में मदद मिलेगी।

उपराज्यपाल ने कहा कि अग्निशमन विभाग में पाँच सौ लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। यह एक महत्वपूर्ण विभाग है लेकिन 2014 के बाद पहली बार भर्ती की गई है। इसी प्रकार अन्य विभागों में भी भर्तियाँ की गई। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में खाली पदों को भी जल्द से जल्द भरने की प्रक्रिया की जाएगी।

इस मौके पर मुख्य सचिव नरेश कुमार ने कहा कि पिछले एक साल में जितनी नियुक्तियां हुईं, वह इससे पहले पाँच वर्ष में नहीं हुई। यह उपराज्यपाल के नेतृत्व में संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि एक दिन में तीन सौ से अधिक प्रिंसिपल नियुक्ति पाएंगे, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। राजधानी में वर्षों से प्रिंसिपल के पद खाली पड़े थे जो अब पूरा हुआ। इस मौके पर डीएसएसएसबी के चेयरमैन सुरबीर सिंह, एनडीएमसी के चेयरमैन अमित यादव समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

टॅग्स :विनय कुमार सक्सेनादिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

कारोबारDelhi Budget 2026: दिल्ली सरकार का 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश, एमसीडी को 11,666 करोड़, शहरी विकास विभाग को 7,887 करोड़ और दिव्यांगजन को 5,921 करोड़ रुपये, देखिए

कारोबाररेखा गुप्ता सरकारः 38,552 करोड़ रुपये लंबित भुगतान?, अप्रैल 2026 से बढ़ सकते हैं बिजली दाम, DERC की बकाया वसूली की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत