लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन संबंधी मौत की जांच के लिए समिति बनाने की फाइल फिर उपराज्यपाल को भेजी

By भाषा | Updated: August 16, 2021 17:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अगस्त दिल्ली सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान कथित तौर पर ऑक्सीजन की कमी से राष्ट्रीय राजधानी में हुई मौतों की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित करने के लिए फाइल एक बार फिर उप राज्यपाल अनिल बैजल को भेजी है। यह जानकारी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दी।

सिसोदिया ने बताया कि उन्होंने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में ऑक्सीजन संकट को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री को भी पत्र लिखा और उनसे अनुरोध किया है वह उप राज्यपाल को समिति गठित करने के प्रस्ताव को मंजूर करने का निर्देश दें।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार और अदालत ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों की संख्या जानना चाहती हैं लेकिन महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से मौतों की वास्तविक संख्या का आकलन करना संभव नहीं हैं। इसलिए मैंने ऑक्सीजन से हुई मौतों की जांच के लिए समिति बनाने हेतु एक बार फिर फाइल उपराज्यपाल को भेजी है। मुझे उम्मीद है कि जल्द इसकी मंजूरी मिल जाएगी।’’

उप मुख्यमंत्री ने इससे पहले कहा था कि बैजल ने ऑक्सीजन संबंधी मौतों के लिए जांच के लिए समिति गठित करने और ऑक्सीजन की कमी से मरने वालों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की मंजूरी नहीं दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो