लाइव न्यूज़ :

10 लाख से अधिक श्रमिकों को खुशखबरी, केजरीवाल सरकार ने निर्माण क्षेत्र के कामगारों के लिए मुफ्त बस यात्रा का ऐलान किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2022 20:47 IST

दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान योजना के शुभारंभ की घोषणा करते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, जिनके पास श्रम विभाग का कार्यभार भी है, ने निर्माण क्षेत्र के 100 कामगारों को निशुल्क बस पास वितरित किए।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में दस लाख कामगार पंजीकृत हैं।पूरे देश में अब तक कामगारों में बांटी गई सबसे बड़ी राशि है।निर्माण क्षेत्र के कामगारों में राजमिस्त्री, पेंटर, वेल्डर, बढ़ई और क्रेन संचालक, बिजलीकर्मी, बेलदार आदि शामिल हैं।

नई दिल्लीः अरविंद केजरीवाल सरकार ने बुधवार को निर्माण क्षेत्र के पंजीकृत कामगारों को सार्वजनिक बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करने की घोषणा की। सरकार के इस कदम से राष्ट्रीय राजधानी में 10 लाख से अधिक श्रमिकों को लाभ होगा।

दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान योजना के शुभारंभ की घोषणा करते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, जिनके पास श्रम विभाग का कार्यभार भी है, ने निर्माण क्षेत्र के 100 कामगारों को निशुल्क बस पास वितरित किए। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में दस लाख कामगार पंजीकृत हैं। पिछले एक वर्ष में केजरीवाल सरकार ने दस लाख पंजीकृत कामगारों (विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं) को 600 करोड़ रुपये दिए हैं,जो पूरे देश में अब तक कामगारों में बांटी गई सबसे बड़ी राशि है।’’

उप मुख्यमंत्री ने कामगारों से कहा कि बस पास मिलने से उनका आने-जाने का खर्च बच जाएगा और उस धन को वे अपने परिवार पर खर्च करें, कहीं और बर्बाद नहीं करे। निर्माण क्षेत्र के कामगारों में राजमिस्त्री, पेंटर, वेल्डर, बढ़ई और क्रेन संचालक, बिजलीकर्मी, बेलदार आदि शामिल हैं।

सिसोदिया ने कुछ लाभार्थियों से बातचीत की, जिन्होंने उन्हें बताया कि वे अपने कार्यस्थलों की यात्रा पर प्रति माह हज़ारों रुपये खर्च करते थे। निर्माण क्षेत्र के कामगारों को अब कार्यालयों के चक्कर लगाने या बस पास के लिए कतार में खड़े होने की आवश्यकता नहीं होगी और वे दिल्ली परिवहन निगम की वेबसाइट या निर्माण बोर्ड के 34 पंजीकरण केंद्रों पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि योजना के तहत, दिल्ली भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के साथ पंजीकृत सभी कामगारों को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बसों में यात्रा करने के लिए मुफ्त पास के लिए आवेदन कर सकते हैं।

महिलाओं के बाद अब निर्माण क्षेत्र के कामगारों को भी सार्वजनिक बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की गई है। आम आदमी पार्टी की कालकाजी से विधायक आतिशी ने कहा कि इससे निर्माण क्षेत्र से जुड़े कामगारों को प्रति माह 1,500-2,000 रुपये बचाने में मदद मिलेगी और वे अपने परिवारों का बेहतर सहयोग कर पाएंगे। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyदिल्ली सरकारमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?