लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः करोल बाग इलाके की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से झुलसा

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 19, 2018 15:18 IST

Delhi Karol Bagh Fire Breakout News Latest Update: मिली जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में आग लगने की घटना करीब दिन के साढ़े 12 बजे की है और स्टीम प्रेस नाम से यह फैक्ट्री बेदनापुरा इलाके में है। बताया जा रहा है इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल है। वहीं, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।  

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करोल बाग में सोमवार (19 नवंबर) को एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादस में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे तत्काल प्रभाव से अस्पताल ले जहां गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में आग लगने की घटना करीब दिन के साढ़े 12 बजे की है और स्टीम प्रेस नाम से यह फैक्ट्री बेदनापुरा इलाके में है। बताया जा रहा है इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल है। वहीं, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।  

आग लगने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया था, जिसके तुरंत बाद हादसे की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास किए गए। बताया गया है कि दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं लग सका है कि फैक्ट्री में आग किस वजह से लगी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट भी हो सकता है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

आपको बता दें, इससे पहले दक्षिण दिल्ली में निजामुद्दीन बस्ती की दो इमारतों में आग लग गई थी, जिसमें एक महिला और उसके दो बच्चों सहित चार लोग झुलस गए थे। यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ था और दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था। है।

टॅग्स :अग्नि दुर्घटनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील