लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: द्वारका की एक इमारत के पार्किंग स्थल में आग लगने से 5 लोग जले, अस्पताल में भर्ती, 10 वाहन जलकर खाक हुए

By भाषा | Updated: May 30, 2022 10:17 IST

दमकल विभाग के अनुसार, आग से उठे धुएं के कारण इमारत में रहने वाले सभी 52 लोगों को बाहर निकाला गया। 26 फ्लैट वाली इस इमारत में 24 महिलाएं, 24 पुरुष और चार बच्चे रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपार्किंग स्थल में रखे इलेक्ट्रिक मीटर बोर्ड में लगी थी जिसके बाद फैल गई आग में वहां मौजूद मोटरसाइकिल समेत 10 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए

नयी दिल्लीःदिल्ली के द्वारका में एक इमारत के पार्किंग स्थल में आग लग जाने से पांच लोग मामूली रूप से जल गए। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार देर रात डेढ़ बजे फोन पर द्वारका की एक इमारत के पार्किंग स्थल में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक, आग सबसे पहले पार्किंग स्थल में रखे इलेक्ट्रिक मीटर बोर्ड में लगी, जिससे वहां मौजूद मोटरसाइकिल समेत 10 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि हादसे में मामूली रूप से जले पांच लोगों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दमकल विभाग के अनुसार, आग से उठे धुएं के कारण इमारत में रहने वाले सभी 52 लोगों को बाहर निकाला गया। 26 फ्लैट वाली इस इमारत में 24 महिलाएं, 24 पुरुष और चार बच्चे रहते हैं। लगभग 400 वर्ग गज में बनी इस इमारत में भूमिगत तल, भूतल और चार मंजिल हैं।

टॅग्स :द्वारकादिल्लीअग्निकांडआग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप