लाइव न्यूज़ :

BREAKING NEWS: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2019 16:26 IST

शीला दीक्षित का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. कांग्रेस की कद्दावर नेता रहीं शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था.

Open in App
ठळक मुद्देदेश के राजनीतिक हल्कों में शोक की लहर दौड़ गई है. पीएम मोदी ने भी उनकी मौत पर ट्वीट कर दुःख जाहिर किया है. शीला दीक्षित का निधन 81 वर्ष में हुआ.

शीला दीक्षित का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. 

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और गांधी परिवार की करीबी रहीं शीला दीक्षित की दिल्ली में मृत्यु हो गई है. बीते काफी दिनों से बीमार चल रही थीं और आज सुबह दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती करवाया गया. उन्हें उलटी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. 

शीला दीक्षित फिलहाल दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष थीं और उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019  में उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था. 

शीला दीक्षित साल 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं. उनके नेतृत्व में लगातार तीन बार कांग्रेस ने दिल्ली में सरकार बनाई.

वह सबसे लंबे समय (15 साल) तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं.कांग्रेस की कद्दावर नेता रहीं शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था.

उन्होंने दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की और फिल दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से मास्टर्स ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की.

शीला दीक्षित साल 1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद रहीं. बतौर सांसद वह लोकसभा की एस्टिमेट्स कमिटी का हिस्सा भी रहीं. शीला दीक्षित को दिल्ली का चेहरा बदलने का श्रेय दिया जाता है.

उनके कार्यकाल में दिल्ली में विभिन्न विकास कार्य हुए.

नितिन गडकरी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है.

टॅग्स :शीला दीक्षितकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर