9 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश के लिए नए प्रभारी नियुक्त, दिल्ली चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी में बदलाव, देखिए लिस्ट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 22, 2025 12:13 IST2025-05-22T12:12:04+5:302025-05-22T12:13:44+5:30
घनेन्द्र भारद्वाज को उत्तराखंड का सह प्रभारी और विजय फुलारा को हिमाचल प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

file photo
नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को विभिन्न राज्यों के लिए संगठनात्मक भूमिकाओं और विदेश समन्वय के लिए नये पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए नयी सूची जारी की। इन नियुक्तियों की औपचारिक घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक के हस्ताक्षर वाले पत्र के माध्यम से की गई। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप पांडेय को पार्टी का विदेशी समन्वयक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी भी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के लिए अन्य सह प्रभारियों के तौर पर विशेष रवि, अनिल झा और सुरेंद्र कुमार को मनोनीत किया गया है।
आम आदमी पार्टी (आप) 2025ः नई सूची
दिलीप पांडेयः विदेशी समन्वयक
दिलीप पांडेयः उत्तर प्रदेश सह प्रभारी
विशेष रवि, अनिल झा और सुरेंद्र कुमारः उत्तर प्रदेश सह प्रभारी
जितेंद्र सिंह तोमरः मध्य प्रदेश
राजेश गुप्ताः कर्नाटक
ऋतुराज गोविंदः हिमाचल प्रदेश
महेंद्र यादवः उत्तराखंड
धीरज टोकसः राजस्थान
प्रकाश जरवालः महाराष्ट्र
प्रियंका कक्कड़ः तेलंगाना
शेली ओबेरॉयः केरल
पंकज सिंहः तमिलनाडु
प्रभाकर गौड़ः लद्दाख
Aam Aadmi Party herby announces the following office bearers 👇
— AAP (@AamAadmiParty) May 22, 2025
Congratulations to all 🙌 pic.twitter.com/qkbKSHXEng
संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के लिए नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। मध्य प्रदेश के प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर, कर्नाटक के लिए राजेश गुप्ता, हिमाचल प्रदेश के लिए ऋतुराज गोविंद, उत्तराखंड के लिए महेंद्र यादव, राजस्थान के लिए धीरज टोकस, महाराष्ट्र के लिए प्रकाश जरवाल, तेलंगाना के लिए प्रियंका कक्कड़, केरल के लिए शेली ओबेरॉय, तमिलनाडु के लिए पंकज सिंह और लद्दाख के प्रभारी प्रभाकर गौड़ बनाए गए हैं। पार्टी ने इन राज्यों के लिए नये सह प्रभारियों की भी नियुक्ति की है।
घनेन्द्र भारद्वाज को उत्तराखंड का सह प्रभारी और विजय फुलारा को हिमाचल प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इन नियुक्तियों से स्थानीय नेतृत्व को मजबूती मिलेगी और संबंधित क्षेत्रों में समन्वय बेहतर होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह कदम आप के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और देश भर तथा प्रवासी भारतीय समुदायों के बीच उसकी पहुंच बढ़ाने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।