लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव नतीजे: भाजपा ने शुरू की हार की समीक्षा

By भाषा | Updated: February 14, 2020 06:35 IST

पार्टी मुख्यालय में हुयी यह बैठक दो घंटे से अधिक समय तक चली। सूत्रों के अनुसार, बैठक में नेताओं ने महसूस किया कि पार्टी पूरे जोश के साथ चुनाव लड़ी और इसके परिणामस्वरूप उसके और उसके सहयोगियों के मतों में आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई। लेकिन चुनाव के "द्विध्रुवी’’ हो जाने के कारण उसे हार का सामना करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा नेताओं ने शुरुआती दौर की समीक्षा की।पार्टी सूत्रों ने कहा कि चुनाव में भाजपा के मत प्रतिशत में वृद्धि होने के बावजूद मुकाबले के ‘‘द्विध्रुवी’’ हो जाने के कारण उसे हार का सामना करना पड़ा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा नेताओं ने शुरुआती दौर की समीक्षा की और पार्टी सूत्रों ने कहा कि चुनाव में भाजपा के मत प्रतिशत में वृद्धि होने के बावजूद मुकाबले के ‘‘द्विध्रुवी’’ हो जाने के कारण उसे हार का सामना करना पड़ा।

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और महासचिव (संगठन) बी एल संतोष से बृहस्पतिवार को मुलाकात की।

पार्टी मुख्यालय में हुयी यह बैठक दो घंटे से अधिक समय तक चली। सूत्रों के अनुसार, बैठक में नेताओं ने महसूस किया कि पार्टी पूरे जोश के साथ चुनाव लड़ी और इसके परिणामस्वरूप उसके और उसके सहयोगियों के मतों में आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई। लेकिन चुनाव के "द्विध्रुवी’’ हो जाने के कारण उसे हार का सामना करना पड़ा।

कांग्रेस कभी दिल्ली में प्रमुख पार्टी होती थी लेकिन इस बार वह मुकाबले में कहीं नहीं थी। अरविंद केजरीवाल नीत सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीटें जीतीं जबकि शेष आठ सीटें भाजपा के खाते में गयी।

कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी। अपने सहयोगियों के साथ भाजपा को मिले मत प्रतिशत बढ़कर करीब 40 हो गए। वहीं आप का मत प्रतिशत लगभग 53.5 प्रतिशत रहा जो पिछले विधानसभा चुनावों के लगभग समान है।

बैठक में महसूस किया गया कि भविष्य में, पार्टी को राष्ट्रीय राजधानी में द्विध्रुवी मुकाबले के लिए खुद को तैयार करना चाहिए। भाजपा ने विभिन्न निर्वाचन क्षेत्र में अपने प्रदर्शन का विश्लेषण करने के लिए शुक्रवार को दिल्ली इकाई के कार्यालय में बैठकों की योजना बनाई है।

पार्टी के हारने वाले उम्मीदवारों, विभिन्न क्षेत्रों के प्रभारियों, सांसदों, दिल्ली इकाई के पदाधिकारियों और अन्य लोगों के साथ अलग अलग बैठकें की जाएंगी। पार्टी की दिल्ली इकाई इन बैठकों के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार करेगी जो केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी जाएगी। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए